फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   four died in road accident

सड़क हादसों में रोडवेज चालक समेत चार की मौत

Thu, 14 Oct 2021 12:57 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 14 Oct 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
four died in road accident
बाराबंकी। जिले में अलग-अलग जगहों पर हुए सड़क हादसों में रोडवेज बस के एक चालक समेत चार लोगों की मौत हो गई। शहर, देवा व सतरिख थाना क्षेत्र में हुए हादसों के बाद पुलिस ने मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

सतरिख थाना क्षेत्र में बुधवार दोपहर हैदरगढ़ मार्ग पर उधवापुर चौराहे के पास बाइक सवार रन्नो सिंह (20) व कल्लू सिंह (25) निवासी ग्राम उबरामऊ थाना सुबेहा बाराबंकी से वापस जा रहे थे। तभी पीछे से आ रहे ईंट-भट्टा की अनियंत्रित ट्रक ने बाइक में पीछे से ठोकर मार दी। इस हादसे में ट्रक दोनों बाइक सवारों को रौंदते हुए सियाराम के होटल में जा घुसा।
विज्ञापन

जिससे दोनों बाइक सवार युवकों की ट्रक के नीचे कुचलकर दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। लेकिन चालक ट्रक छोड़कर भाग निकला। इस संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक लालचंद सरोज ने बताया कि ट्रक ओवरटेक करने के चक्कर में अनियंत्रित होकर बाइक से टकरा गया है। ट्रक को कब्जे में लेकर उसके चालक का पता किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं देवा कोतवाली अंतर्गत बाराबंकी मार्ग पर बुधवार को ग्राम पलटा के निकट बाइक से जा रहे दो युवकों को सामने से तेज गति से आ रहे सिलेंडर से भरे ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार दीपक शुक्ला (18) निवासी निकट चौहान गेस्ट हाउस सिटी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसका साथी आदित्य निवासी लखपेड़ाबाग गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल आदित्य को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। थानाध्यक्ष अजय कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस ने दुर्घटना को अंजाम देने वाले ट्रक को कब्जे में लेकर उसके चालक की तलाश शुरू की है।

वहीं शहर कोतवाली क्षेत्र में दारापुर गांव के पास मंगलवार की देर रात फजलगंज कानपुर डिपो की रोडवेज बस खड़ी कर हाईवे किनारे खड़ी कर चालक अनीस अहमद (40) निवासी आजादनगर रसूलाबाद थाना खलीलाबाद जिला संतकबीर नगर लघुशंका करने लगा। इस बीच पीछे से आए एक ट्रक ने बस में टक्कर मार दी। इसके चलते आगे खड़े चालक पर बस चढ़ने से उसकी मौत हो गई। जबकि बस के अन्य यात्री बाहर होने के चलते किसी को चोट नहीं पहुंची है। परिचालक प्रदीप ने बताया कि बस पडरौना से कानपुर जा रही थी। कोतवाल अमर सिंह ने बताया कि पुलिस मामले में उचित कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed