फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   four died in road accident

सडक हादसों में मामा-भांजा समेत चार की मौत

Thu, 14 Jan 2021 12:44 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 14 Jan 2021 12:44 AM IST
विज्ञापन
four died in road accident
बाराबंकी। कोठी थाना क्षेत्र के हैदरगढ़ मार्ग पर हुए हादसे के बाद लगी भीड़। - फोटो : BARABANKI
बाराबंकी। जिले में अलग-अलग जगहों पर हुए सड़क हादसों में मामा-भांजा समेत चार लोगों की मौत हो गई। मृतकों में एक युवक कन्नौज जिले का निवासी है। देवा, फतेहपुर व कोठी थाना क्षेत्र में हुए हादसों में मृतकों के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

कोठी थाना क्षेत्र में बुधवार शाम हैदरगढ़ मार्ग छोटा लालपुर गांव के पास सतरिख थाना क्षेत्र के मोहना निवासी भारत लाल यादव (50) साइकिल से भानमऊ जा रहे थे। तभी सड़क किनारे गैस पाइपलाइन के पाइप पड़े हुए थे जिसके चलते वह सड़क से नीचे अपनी साइकिल नहीं उतर सके और ट्रक की चपेट में आ गए। इससे भारत लाल की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। थानाध्यक्ष रितेश पांडेय ने बताया कि हादसे के बाद सूचना पर गन्ना लदे ट्रक को कब्जे में लेकर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

वहीं जिला कन्नौज के थाना इंदरगढ़ क्षेत्र के ग्राम अगौस निवासी मोहित कुमार (28) पुत्र संतोष फतेहपुर कस्बे के एक कोल्ड स्टोरेज में टिनशेड लगाने का काम कर रहा था। बुधवार शाम वह अपने ताऊ मोहनलाल के साथ सब्जी लेकर कोल्ड स्टोरेज पैदल जा रहा था। तभी तहसील चौराहे के पास रामनगर मार्ग की ओर से आ रहे ट्रक ने मोहित को ठोकर मार दी। मौके पर मौजूद लोगों ने गंभीर रूप से घायल युवक को सीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। कोतवाल संजय मौर्या ने बताया कि ट्रक व उसके चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह देवा थाना क्षेत्र में भटेहटा गांव के पास बाइक से जा रहे कल्लू (45) निवासी ग्राम हर्रई व इनके भांजा पिंटू (25) निवासी ग्राम बबुरीगांव को रास्ते में ट्रक ने टक्कर मार दिया। इस हादसे के बाद पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल मामा व भांजे को ग्रामीणों की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया जहां दोनों की मौत हो गई है। हादसे की सूचना पर मृतकों के परिवारीजनों में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस हादसा करने वाले ट्रक का पता लगा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed