{"_id":"6092e2668ebc3ea09d75658a","slug":"four-died-from-corona-barabanki-news-lko576980830","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से गई चार और की जान, 144 मिले संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से गई चार और की जान, 144 मिले संक्रमित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। कोरोना संक्रमण की चपेट में आकर जिले में बुधवार को चार और लोगों की मौत हो गई। जिला अस्पताल में तैनात एक लिपिक की मां की कोरोना से मौत हो गई। जहांगीराबाद क्षेत्र के अटवा गांव में एक व्यक्ति की मौत हो गई। परिवारीजनों का आरोप है कि सूचना देने के बाद भी स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके तक नहीं पहुंची। इस प्रकार से जिले में कोरोना से अब तक सौ लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं देरशाम आई जांच रिपोर्ट के अनुसार जिले में 144 और संक्रमित पाए गए हैं इनमें से ज्यादातर को होम आइसोलेशन में रखा गया है।
जिला अस्पताल में लिपिक के पद पर तैनात बाबू की मां की बुधवार को कोरोना से मौत हो गई। परिवारीजनों ने बताया कि तीन दिन पूर्व जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने के बाद उपचार के लिए देवा रोड स्थित आस्था अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां पर इलाज के दौरान मौत हो गई। इसी प्रकार जहांगीराबाद क्षेत्र के अटवा गांव निवासी एक व्यक्ति की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई। परिवारीजनों का आरोप है कि 30 अप्रैल को जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद इसकी सूचना स्वास्थ्य विभाग को दी गई और मरीज को होम आइसोलेट करा दिया गया।
मगर सूचना दिए जाने के बाद भी स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके तक नहीं पहुंची और समुचित उपचार के अभाव में बुधवार को उनके मरीज की घर पर ही मौत हो गई। इसके अलावा गदिया और आलापुर निवासी दो लोगों की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने पर चार दिन पूर्व मेयो अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां पर बुधवार को उपचार के दौरान मौत हो गई। इसी प्रकार जिले में कोरोना से अब तक सौ लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं देरशाम आई जांच रिपोर्ट के अनुसार जिले में 144 और संक्रमित पाए गए हैं। इनमें से ज्यादातर को होम आइसोलेशन में रखा गया है।
विज्ञापन
दूर नहीं हो रही ऑक्सीजन की किल्लत
जिले में ऑक्सीजन की किल्लत दूर होने का नाम नहीं ले रही है। भले ही जिले में पर्याप्त ऑक्सीजन होने का दावा किया जा रहा हो लेकिन सबसे ज्यादा दिक्कतें होम आइसोलेशन में रह रहे मरीजों को हो रही है और इन्हें ऑक्सीजन नहीं मिल पा रही है। जबकि इनके परिवारीजन ऑक्सीजन पाने के लिए इधर-उधर भटक रहे हैं लेकिन इनकी समस्या का कोई हल नहीं निकल पा रहा है।
डीएम ने किया जिला अस्पताल का निरीक्षण
जिला अस्पताल को कोविड अस्पताल बनाए जाने को लेकर चल रही तैयारियों का बुधवार को जिलाधिकारी डॉ. आदर्श सिंह ने सीडीओ एकता सिंह के साथ पहुंचकर निरीक्षण किया। इस दौरान दोनों अधिकारियों ने अब तक की गई तैयारियों को जायजा लेते हुए सभी प्रकार की व्यवस्थाएं जल्द से जल्द सुनिश्चित कराए जाने के आदेश मौके पर मौजूद प्रभारी सीएमओ डॉ. सतीश चंद्रा और सीएमएस डॉ. एसके सिंह को दिए। इस मौके पर एसडीएम सदर अभय पांडेय भी मौजूद रहे।
जिले में अलग-अलग स्थानों पर चार लोगों की कोरोना से मौत की जानकारी मिली है। अटवा में सूचना के बाद भी स्वास्थ्य विभाग की टीम क्यों नहीं पहुंची इसकी जांच कराई जाएगी और जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। लोगों से बार-बार अपील की जाती है कि वह कोरोना गाइड लाइन का पूरी तरह से पालन करें और पात्र होने पर कोरोना वैक्सीन अवश्य लगवाएं।
-डॉ. सतीश चंद्रा, प्रभारी सीएमओ