फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Four days later, the police are still empty-handed in the case of theft of Rs 80 lakh.

Barabanki News: 80 लाख की चोरी के मामले में चार दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली

Sat, 20 Jun 2026 01:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Sat, 20 Jun 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
Four days later, the police are still empty-handed in the case of theft of Rs 80 lakh.
बाराबंकी। लखनऊ-अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग पर होटल के बाहर खड़ी कार का शीशा तोड़कर करीब 80 लाख रुपये के जेवरात और नकदी उड़ाने की सनसनीखेज वारदात को चार दिन बीत चुके हैं, लेकिन पुलिस के हाथ अब भी खाली हैं। सीसीटीवी फुटेज में संदिग्ध दिखने के बावजूद सुराग न मिलना पुलिस की कार्यप्रणाली और सुरक्षा दावों पर सवाल खड़े कर रहा है।
विज्ञापन

मूल रूप से रामनगर के कटका निवासी इकराम खान वर्तमान में लखनऊ के मुंशी पुलिया स्थित राजीव नगर में रहते हैं। बीते मंगलवार को वह परिवार सहित कार से लखनऊ लौट रहे थे। इसी दौरान कोतवाली नगर क्षेत्र में हाईवे किनारे स्थित संग्रीला ढाबा के बाहर कार खड़ी कर वे घरवालों के साथ खाना खाने गए थे। इसी बीच चोरों ने कार का शीशा तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात व 28 हजार रुपये की नकदी से भरा बैग पार कर दिया था।
विज्ञापन

वारदात के बाद पुलिस ने जब जांच शुरू की तो सफदरगंज क्षेत्र के एक पेट्रोल पंप के सीसीटीवी फुटेज में एक संदिग्ध युवक दिखाई दिया। इसके अलावा पुलिस ने रामनगर के कटका स्थित सीएनजी पंप के फुटेज भी खंगाले हैं। हाईवे पर हुई इस दुस्साहसिक चोरी से राहगीरों और स्थानीय व्यवसायियों में असुरक्षा की भावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं कोतवाल सुधीर कुमार सिंह का कहना है कि पुलिस की कई टीमें मामले के खुलासे और चोरों की धरपकड़ के लिए लगातार प्रयास में लगी हैं। फुटेज और अन्य सुरागों पर तेजी से काम किया जा रहा है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed