फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Four arrested with one quintal of ganja

Barabanki News: एक क्विंटल गांजा के साथ चार गिरफ्तार

Sun, 10 May 2026 12:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Sun, 10 May 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
Four arrested with one quintal of ganja
बाराबंकी। बिहार से गांजे की खेप मंगाकर लखनऊ और आसपास के जिलों में सप्लाई करने वाले गिरोह चार तस्करों को शनिवार शाम लखनऊ में गिरफ्तार किया गया। एएनटीएफ कानपुर यूनिट व बाराबंकी थाना टीम ने 103 किलो गांजा बरामद किया, जिसकी कीमत करीब 60 लाख रुपये आंकी गई है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक लखनऊ के कंचनपुर मटियारी निवासी विशाल पांडेय, नगराम के शाह मोहम्मदपुर निवासी जितेंद्र कुमार, उन्नाव के कबीरपुर थाना बेहटा निवासी अखिलेश व बाराबंकी के दशहराबाग निवासी सौरभ जायसवाल कल लखनऊ के बीबीडी इलाके में गिरफ्तार किया गया। यह गिरोह कारों से गांजे की सप्लाई करता था, ताकि किसी को शक न हो। कार्रवाई के दौरान स्विफ्ट और किया सेल्टॉस कार, सात मोबाइल फोन और नकदी भी बरामद की गई।
विज्ञापन

एजेंसियों को आशंका है कि गिरोह का नेटवर्क कई जिलों तक फैला हो सकता है। बरामद मोबाइल जांच एजेंसियों के लिए बड़ा सुराग बन सकते हैं। कॉल डिटेल व ऑनलाइन लेनदेन खंगाले जा रहे हैं, ताकि यह पता लगाया जा सके कि गिरोह किन लोगों को सप्लाई देता था। इसके पीछे कौन बड़े चेहरे जुड़े हैं। एएनटीएफ बाराबंकी के प्रभारी निरीक्षक अयनुद्दीन ने बताया कि नेटवर्क की जांच की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed