{"_id":"603a988b8ebc3ee93832293c","slug":"four-arrest-barabanki-news-lko5671012133","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार सौ लीटर शराब के साथ चार गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार सौ लीटर शराब के साथ चार गिरफ्तार
विज्ञापन
बाराबंकी। पंचायत चुनाव को देखते हुए पुलिस द्वारा जिले में अलग-अलग जगहों पर अवैध शराब का कारोबार करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इसी के तहत दरियाबाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को पकड़कर उनके पास 400 लीटर शराब बरामद किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
एसपी यमुना प्रसाद के निर्देश पर हुई कार्रवाई के तहत प्रभारी निरीक्षक दरियाबाद सुमित कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने शनिवार को क्षेत्र में छापे मारकर चार आरोपी पकड़कर उनके पास से 400 लीटर अवैध अपमिश्रित कच्ची शराब व शराब बनाने के उपकरण बरामद कर भारी मात्रा में लहन को मौके पर नष्ट किया गया।
आरोपी लक्ष्मन निषाद ,जगदीश, भग्गू निषाद, विनोद कुमार सभी निवासी ग्राम बेहटा के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। वहीं जैदपुर व देवा पुलिस ने भी दो लोगों को पकड़कर उनके पास से 10 लीटर शराब बरामद कर केस दर्ज किया है। पुलिस की इस कार्रवाई से शराब माफिया में हड़कंप मचा हुआ है।