फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Foundation stone laid for projects worth Rs 11,926 crore

Barabanki News: 11,926 करोड़ की परियोजनाओं की रखी आधारशिला

Tue, 20 Feb 2024 03:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Tue, 20 Feb 2024 03:09 AM IST
विज्ञापन
Foundation stone laid for projects worth Rs 11,926 crore
बाराबंकी। ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में सोमवार को 11,926 करोड़ रुपये के उद्योगों की स्थापना की आधारशिला रखी गई। अगले कुछ महीनों में 158 उद्योगों की स्थापना से औद्योगीकरण को बढ़ावा मिलेगा। रोजगार की अपार संभावनाएं सृजित होंगी। इसी के साथ जिले में आधारभूत सुविधाएं विकसित होंगी। जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने उद्योगों के सुनहरे भविष्य के लिए रोड मैप प्रस्तुत किया। शासन, प्रशासन और पुलिस की ओर से दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में बताया। वोकल फॉर लोकल को बढ़ावा देने के लिए उद्यमियों से और भी निवेश कराने की अपील की।
विज्ञापन


माती क्षेत्र के एक रिसॉर्ट में आयोजित ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी का शुभारंभ मुख्य अतिथि सांसद मिश्रिख अशोक रावत, डीएम सत्येंद्र कुमार व एसपी दिनेश कुमार सिंह ने आईआईए के पदाधिकारियों के साथ दीप प्रज्जवलित कर किया। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के उद्बोधन को सुना गया। राज्यमंत्री सतीश चंद्र शर्मा ने जिले में उद्योगों की स्थापना के लिए अपार संभावनाओं का जिक्र किया।
विज्ञापन



साथ ही आईआईए के डिविजनल चेयरमैन प्रमित कुमार सिंह, बाराबंकी चेयरमैन कैप्टन राजेश कुमार तिवारी एवं मंच का संचालन कर रहे प्रवक्ता आशीष पाठक को सम्मानित किया। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार मौर्य, उपायुक्त उद्योग आशुताेष श्रीवास्तव, महेश श्रीवास्तव, अतुल कुमार अवस्थी, राजितराम, आलोक कुमार, आईआईए सचिव विधू गुप्ता, अंशुल अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन










कुर्सी से महमूदाबाद तक बनेगा फोरलेन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस नीति के चलते आज पूरे देश और विदेशों से भी निवेशक उत्तर प्रदेश आ रहे हैं। औद्योगिक क्षेत्र कुर्सी से महमूदाबाद तक फोरलेन बनाने का प्रयास किया जा रहा है। इसको लेकर पत्राचार कर दिया गया है। अयोध्या के प्रवेशद्वार पर रामसनहीघाट में 250 एकड़ पर औद्योगिक क्षेत्र विकसित होने से आसपास के जनपदों से भी उद्यमी आएंगे।
- सतीश चंद्र शर्मा, राज्यमंत्री






मजबूत हो रहा इंफ्रास्ट्रक्चर
एक ट्रिलियन अर्थव्यवस्था में बाराबंकी के 11,000 करोड़ के लक्ष्य अधिक निवेश कराकर अहम योगदान किया है। उद्योगों की स्थापना के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर बेहतर किया जा रहा है। सड़कों के चौड़ीकरण के साथ एक्सप्रेसवे बनाए जा रहे हैं। उद्यमी प्रधानमंत्री के वोकल फॉर लोकल को बढ़ावा देने का भरसक प्रयास करें। देश आगे बढ़ेगा तो समाज का हर व्यक्ति आगे बढ़ेगा।
- अशोक रावत, सांसद मिश्रिख








अभी भी आ रहे निवेश प्रस्ताव
जिले में उद्योगों की स्थापना के लिए नए औद्योगिक क्षेत्रों का विकास हो रहा है। यहां भूमि की कमी नहीं है। यही वजह है कि जनवरी में भी ट्रांसफाॅर्मर की फैक्टरी लगाने का प्रस्ताव प्राप्त हुआ है। उद्यमियों को अगर कहीं भी समस्या आ रही है तो तत्काल अवगत कराएं। उद्यमियों की समस्याओं का निस्तारण करना हमारी प्राथमिकता है। अधिक से अधिक लोगों को निवेश के लिए आमंत्रित करें।

- सत्येंद्र कुमार, डीएम






उद्यमियों को मिला सुरक्षित माहौल
निवेशक सम्मेलन में पूरे प्रदेश के लिए बाराबंकी नजीर बनकर उभरा। शासन-प्रशासन का सहयोग रहा। तेजी से भूमि संबंधित कार्य हुए। पुलिस ने उद्यमियों को सुरक्षित माहौल दिया। नियमित बैठकों के जरिए हर स्तर पर समस्याओं के समाधान का प्रयास किया जा रहा है। यही वजह है कि बाराबंकी में अयोध्या समेत अन्य शहरों से लोग निवेश करने आ रहे हैं।

- कैप्टन राजेश कुमार तिवारी, चेयरमैन आईआईए








विभागवार उद्योग व निवेश (करोड़ में)
कृषि- 2- 7.26
पशुपालन- 23- 49.12
आयुष- 1- 8.52
बेसिक शिक्षा- 1- 1.67
सहकारिता- 5- 73.86
दुग्ध- 10- 752
अतिरिक्त ऊर्जा- 5- 150.49
आबकारी- 2- 700
सूचना- 1- 96.29
स्वास्थ्य शिक्षा- 8- 281.5
एमएसएमई - 64- 798.75
मत्स्य- 4- 26
खाद्य- 1- 6
खाद्य सुरक्षा- 2- 100
वन- 2- 5.5
हथकरघा- 4- 14.5




हर विधानसभा क्षेत्र में भी हुए कार्यक्रम
ब्लॉक दरियाबाद सभागार में राज्यमंत्री सतीश शर्मा की मौजूदगी में सजीव प्रसारण सुना गया। पूर्व ब्लॉक प्रमुख देवानंद पांडेय, बीडीओ संदीप कुमार श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। हरख ब्लॉक में सांसद उपेंद्र सिंह रावत की मौजूदगी में कार्यक्रम हुआ। यहां पहले भीड़ न पहुंचने पर सांसद ने बीडीओ को जमकर फटकार लगाई, इसके बाद प्रधानमंत्री को सुना गया। यहां गोशाला के लिए निवेश करने पर रवि को सम्मानित किया गया। हैदरगढ़ ब्लॉक सभागार में बीडीओ संजीव कुमार व ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि रामदेव सिंह ने निवेशक अर्चना देवी को सम्मानित किया। निंदूरा एवं रामनगर ब्लॉक में भी कार्यक्रम हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed