फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Foundation of 140 industries will be laid in ground breaking ceremony

Barabanki News: ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में 140 उद्योगों की पड़ेगी नींव

Fri, 21 Jul 2023 01:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Fri, 21 Jul 2023 01:19 AM IST
विज्ञापन
Foundation of 140 industries will be laid in ground breaking ceremony
बाराबंकी। यूपी इंवेस्टर्स समिट के दौरान आए निवेशों को अब स्थापित करने की तैयारी तेज हो गई है। अक्टूबर-नवंबर माह में होने वाली ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में 140 उद्योगों की नींव रखी जाएगी। इससे करीब तीन हजार करोड़ रुपये के निवेश धरातल पर उतरेंगे। डीएम अविनाश कुमार की निगरानी में जिला उद्योग केंद्र द्वारा सभी निवेशों का सत्यापन पूरा कर ग्रीन, यलो व रेड श्रेणियों में विभाजित किया गया है। इनमें सबसे ज्यादा निवेश एमएसएमई व डेयरी विभाग से संबंधित हैं। सत्यापन के बाद अब उद्योगों की स्थापना को लेकर जमीन, कैपिटल मनी, बैंक फाइनेंस, धारा 80 के अलावा अन्य प्रक्रियाओं को पूरा किया जा रहा है।
विज्ञापन



---
ये हैं प्रमुख कंपनियां
- सीपी मिल्क एंड फूड प्रोडक्ट्स प्रा.लि.- 300 करोड़
- मित्र सेवा इंश्योरेंस एंड फिनटेक- 300 करोड़
- रिलायंस सीबी प्लांट देवा रोड- 200 करोड़
- हर्बोकेम इंडस्ट्री व देचुराकेम ऑर्गेनिक्स- 28 करोड़
- ओम फार्म इंडस्ट्री- 20 करोड़
- सुशील ट्रेडर्स- पांच करोड़

बॉक्स
विभागवार ग्राउंड ब्रेकिंग के तैयार उद्योग व निवेश
कृषि- 1 - दो करोड़
पशुपालन- 12- 32.18 करोड़
सहकारिता- 3- 23.39 करोड़
डेयरी - 8- 652 करोड़
अतिरिक्त उर्जा- 2 - 137 करोड़
सूचना- 1- 96.29 करोड़
चिकित्सा शिक्षा- 7- 251.50 करोड़
एमएसएमई- 55- 638.29 करोड़
मत्स्य- 1- एक करोड़
खाद्य- 1- छह करोड़
एफएसडीए- 1- 50 करोड़
वन- 3- 30 करोड़
हथकरघा- 2- 2.50 करोड़
उद्यान- 14- 508.86 करोड़
आवास विकास- 12-141.85 करोड़
आईटी- 1- दो करोड़
स्वास्थ्य- 4- 58.96 करोड़
तकनीकी शिक्षा- 1- 5 करोड़
टूरिज्म- 10- 156 करोड़
यूपीसीडा- 6- 280.60 करोड़



ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी को लेकर अब तक 140 उद्योगों को ग्रीन श्रेणी में रखा गया है, जिनका निवेश करीब तीन हजार करोड़ रुपये है। कई विभागों की ओर से निवेशकों से वार्ता की जा रही है और उन्हें जीबीसी के लिए तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन

- आशुतोष श्रीवास्तव, उपायुक्त उद्योग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed