फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Former soldiers fighting for their rights even today

अपना हक पाने को आज भी जंग लड़ रहे पूर्व सैनिक

Fri, 15 Dec 2017 11:53 PM IST
बाराबंकी
बाराबंकी Updated Fri, 15 Dec 2017 11:53 PM IST
विज्ञापन
Former soldiers fighting for their rights even today
देवा तिराहा स्थित जिला सैनिक कल्याण एंव पुनर्वास कार्यालय। - फोटो : अमर उजाला
भारत-पाक व कारगिल युद्ध में भले ही सैनिकों ने विजय हासिल की हो, पर अपने हक व सुविधाओं की लड़ाई आज भी सैनिक लड़ रहे हैं। सैनिकों को राज्य सैनिक परिषद, पुनर्वास निधि, विजय फंड व निदेशालय से तमाम सुविधाएं मिलनी चाहिए पर सरकार व अधिकारियों की उपेक्षा सैनिकों पर भारी पड़ रही है। यहां तक पुनर्वास कार्यालय में सैनिकों की पूर्ण जानकारी भी उपलब्ध नहीं है। 
विज्ञापन


सेना से रिटायर्ड हो चुके फौजियों के पुनर्वास के लिए सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास केंद्र बना है। केंद्र पर तैनात अधिकारी व कर्मचारियों की लापरवाही के चलते पूर्व सैनिक व्यवस्था से लड़ रहे हैं। विशुनपुर निवासी पूर्व सैनिक तेजपाल सिंह बताते हैं कि रिटायरमेंट के बाद मिलने वाली पेंशन का एरियर बैंक द्वारा सही नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन


बैंक मैनेजर, एलडीएम व जिलाधिकारी से शिकायत की पर आज तक सुधार नहीं हो सका। वहीं आनंद नगर निवासी सूबेदार मेजर शिवलाल सिंह भी बैंक के अधिकारियों से त्रस्त होने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनका कहना है कि ज्यादातर सैनिकों को पुनर्वास, पेंशन, राशन, शस्त्र लाइसेंस, आरक्षण समेत कई सुविधाओं के लिए कई दिनों तक चक्कर काटना पड़ता है। जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास केंद्र में 2481 पूर्व सैनिकों के पंजीकरण का डाटा है जिसमें से राज्य सरकार की 11, केंद्र सरकार की दो व निजी क्षेत्र में 16 सैनिकों का पुनर्वास कराने की बात कही जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed