फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Formation of the executive committee at the Bharatiya Mazdoor Sangh conference

Barabanki News: भारतीय मजदूर संघ के सम्मेलन में कार्यकारिणी का गठन

Mon, 23 Feb 2026 02:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Mon, 23 Feb 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
Formation of the executive committee at the Bharatiya Mazdoor Sangh conference
भारतीय मजदूर संघ की कार्यकरणी में मौजूद नवनिर्वाचित पदा​​धिकारी। 
बाराबंकी। भारतीय मजदूर संघ बाराबंकी का जिला सम्मेलन रविवार को जिला कोआॅपरेटिव बैंक के सभागार में हुआ। इस अवसर पर संघ की नई जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। प्रदेश मंत्री ने बताया कि भारतीय मजदूर संघ की नई जिला कार्यकारिणी में कई पदाधिकारी चयनित हुए। इसमें देवराज त्रिपाठी को संरक्षक और कमल किशोर मिश्र को जिलाध्यक्ष बनाया गया। बीएन सिंह जिला मंत्री और लवप्रसाद मौर्या कोषाध्यक्ष चुने गए।
विज्ञापन

अवधेश कुमार शुक्ल, देवदत्त पांडेय, रीतू कश्यप, शीला चौहान और अनिल कुमार वर्मा उपाध्यक्ष बने। आरपी सिंह संगठन मंत्री और कुलदीप प्रताप प्रचार मंत्री नियुक्त हुए। कृष्ण कुमार सिंह, प्रदीप कुमार श्रीवास्तव, शशिबाला सहसंगठन मंत्री बने। संदीप कुमार मिश्रा और राजीव कुमार सह प्रचार मंत्री नियुक्त हुए। इसी तरह कार्यकारिणी में तहसील अध्यक्षों का भी चयन किया गया। रामनगर से यशपाल सिंह, सिरौलीगौसपुर से सुरेश कुमार द्विवेदी अध्यक्ष बने। हैदरगढ़ से विजय कुमार गोस्वामी और फतेहपुर से रूपेश कुमार पाठक को जिम्मेदारी मिली। हरख ब्लॉक के अध्यक्ष बेचनलाल वर्मा बनाए गए। सांस्कृतिक गौरव संस्थान की जिला कार्यकारिणी का भी गठन हुआ। इसमें कृष्ण कुमार मिश्र अध्यक्ष, मुन्ना लाल वर्मा वरिष्ठ उपाध्यक्ष और अखिलेश कुमार श्रीवास्तव उपाध्यक्ष बने। इससे पहले कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्वलन के साथ भारतीय मजदूर संघ उत्तर प्रदेश के कार्यकारी अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह और प्रदेश मंत्री राय प्रदीप चंद ने किया। इस मौके पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला संघचालक डॉ. रामशंकर और जिला प्रचारक रवि भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed