फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Fog shielded the sun all day long

Barabanki News: कोहरे ने दिनभर की सूरज की पहरेदारी

Thu, 18 Dec 2025 01:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Thu, 18 Dec 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
Fog shielded the sun all day long
कोहरे की चादर: यह नाजरा बुधवार रात 10 बजे के बाद शहर से गुजरे अयोध्या हाईवे का है। 
बाराबंकी। बुधवार को घना कोहरा छाए रहने की वजह से धूप नहीं निकली। पूरे दिन सूरज कोहरे की पहरेदारी में रहे। इससे जनजीवन पर खासा असर पड़ा है। गलन और सर्द हवाओं के कारण लोग घरों में ही दुबके रहे। बच्चों को कड़कड़ाती ठंड में स्कूल जाना पड़ा। धुंध के कारण दृश्यता कम रही। ऐसे में वाहनों की रफ्तार धीमी रही और उन्हें लाइट जलाकर चलना पड़ा। ठंड से बचने के लिए लोग जगह-जगह अलाव जलाते दिखे। हालांकि शाम होते-होते धुंध और बढ़ गई। मौसम विभाग के अनुसार, दिन का अधिकतम तापमान 16.5 और न्यूनतम 8.5 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया। विभाग के अनुसार, ठंड से फिलहाल राहत मिलने के आसार नहीं हैं। शीतलहर को देखते हुए डीएम ने कक्षा आठ तक के स्कूल का समय 10 बजे से तीन बजे तक कर दिया है।
विज्ञापन


बीते दो दिनों में अधिकतम तापमान में गिरावट और न्यूनतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई है। बुधवार को दिन में 11 बजे तक घना कोहरा छाया रहा। इसके बाद पूरे दिन धुंध रही। सूर्य के दर्शन नहीं हुए। दोपहर तीन बजे के बाद हवाएं चलने लगीं। इससे ठिठुरन और गलन बढ़ गई। लोग ठंड से बचते नजर आए। शहर के छाया चौराहा व नाका सतरिख पर दिहाड़ी श्रमिक ठंड से कांपते दिखे। दिखे। रामनगर क्षेत्र से आए श्रमिक राम सुमिरन ने कहा कि लगातार दूसरे दिन सर्दी के कारण काम पर जाने का मन नहीं हुआ। जहां पहले काम करते थे, वहां पानी के छिड़काव का काम करना था। इसलिए नहीं गए। शाम को छह बजे से सात बजे के मध्य बस स्टेशन, रेलवे स्टेशन, पटेल तिराहा, जिला अस्पताल व महिला अस्पताल में लोग अलाव तापते दिखे। ग्रामीण अंचल में भी लोग सर्दी का सितम सहने को मजबूर रहे।
विज्ञापन

कोटवाधाम प्रतिनिधि के अनुसार, सिरौलीगौसपुर तहसील क्षेत्र में बीते दो दिनों से शाम को चल रही तेज पछुवा हवा से तापमान में गिरावट हुई है। पशु पक्षी भी बेहाल रहे। तहसील प्रशासन की ओर से अभी तक अलाव के इंतजाम नहीं किए। कोटवाधाम, खजुरी, रानी कटरा व अगानपुर चौराहे पर अलाव नहीं जले।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुर्सी प्रतिनिधि के अनुसार, कड़ाके की ठंड के बावजूद तहसील प्रशासन के अलाव निर्धारित स्थानों पर नहीं जलवाए गए। कुर्सी कस्बे में शिव मंदिर, देवा तिराहा, इटौंजा रोड़ व भीतरी बाजार व यादव होटल के पास अलाव के लिए जगह निर्धारित है।
सआदतगंज प्रतिनिधि के अनुसार, सुबह घना कोहरा होने से बच्चोें को स्कूल जाने में परेशानी हुई। स्थानीय कस्बे में अलाव का इंतजाम ग्राम पंचायत की ओर से नहीं कराया गया।

ट्रेन यात्री ठंड से ठिठुरे---
दरियाबाद प्रतिनिधि के अनुसार, स्थानीय रेलवे स्टेशन, सीएचसी मथुरा नगर, जेठौती राजपुतान में अलाव नहीं जले। लोग परेशान दिखे। रेल यात्रियों को सर्दी से ठिठुरते देखा गया। कुछ लोग कूड़ा जलाकर ठंड से राहत पाने की कवायद में लगे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed