फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Flood victims left the pond on the embankment and started returning to their village.

Barabanki News: तटबंध पर मड़ैया छोड़ गांव लौटने लगे बाढ़ पीड़ित

Sun, 14 Jul 2024 04:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Sun, 14 Jul 2024 04:44 AM IST
विज्ञापन
Flood victims left the pond on the embankment and started returning to their village.
बाराबंकी सिरौलीगौसपुर के तेलवारी ओर इटाहुआपूर्व गांव के बीच खेतों में कटान करती सरयू नदी।
बाराबंकी। करीब दो दर्जन गांवों में बाढ़ का पानी घुसने के बाद सरयू नदी का जलस्तर तेजी से कम हो रहा है। शनिवार को नदी का जलस्तर ब्रिज पर खतरे के निशान से 16 सेंटीमीटर नीचे पाया गया। रात में नदी चेतावनी बिंदु से भी नीचे चली जाएगी। लेकिन, मौसम को देखते हुए अभी जलस्तर बढ़ने और बाढ़ आने की आशंका बनी हुई है।
विज्ञापन

सप्ताह पर पहले सरयू नदी का जलस्तर खतरे के निशान से 56 सेमी ऊपर पहुंच गया था। जिसके बाद करीब दो दर्जन गांवों में पानी भर गया था, सड़कें डूब गईं थीं। स्कूल जलमग्न हो गए थे। लेकिन धीरे-धीरे जलस्तर कम हुआ। पानी घटने के बाद लोग गांव में लौट रहे हैं। लेकिन रास्तों व सड़कों पर कीचड़ और जलभराव के कारण आवागमन में दिक्कतें आ रहीं हैं। रामनगर तहसील क्षेत्र में अलीपुर रानीमऊ तटबंध पर बसे ग्रामीण अपनी मड़ैया छोड़कर गांव में तो जा चुके हैं, लेकिन मवेशियों के लिए चारे का इंतजाम नहीं कर पा रहे हैं। पानी घटने के बाद त्वचा रोग और सर्दी-जुकाम व बुखार के मरीज भी बढ़े हैं।
विज्ञापन

जलस्तर कम होने के बाद नदी कहीं-कहीं पर कटान कर रही है। सिरौली गौसपुर तहसील क्षेत्र के तेलवारी और इटहुवा पूर्व गांव के बीच में लगातार कटान कर रही है।
बाढ़ खंड के अधिशासी अभियंता शशिकांत ने बताया कि नदी का जलस्तर काफी कम है, लेकिन नेपाल से पानी छोड़े जाने से इन्कार नहीं किया जा सकता। डीएम सत्येंद्र कुमार का कहना है कि सेना बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा कर चुकी है। जलस्तर बढ़ने और संभावित बाढ़ के खतरे को लेकर पूरी तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed