फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   flood

तराई में बाढ़ का कहर, सवा सौ गावों तक पहुंचा सरयू का पानी

Fri, 14 Aug 2020 12:15 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
flood
बाराबंकी। तराई में बाढ़ का कहर जारी है। सरयू नदी का पानी खतरे के निशान से एक मीटर ऊपर पहुंच जाने की वजह से तराई के करीब सवा सौ गांव बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। इन गांवों में पानी भरने घरों में रखा अनाज व अन्य सामान खराब होने से लोगों के सामने दो वक्त की रोटी का संकट खड़ा हो गया है। वहीं तटबंध पर जीवन गुजार रहे लोगों के लिए बारिश मुसीबत बनी है।
विज्ञापन

एल्गिन ब्रिज पर बने कंट्रोल रूम के अनुसार सरयू नदी का जलस्तर खतरे के निशान से एक मीटर से ऊपर पहुंचकर स्थिर हो गया है। इससे तराई में बाढ़ का पानी तबाही मचाए हुए हैं। पानी के तेज बहाव के चलते तपेसिपाह मार्ग बह गया। इससे आवागमन पूरी तरह ठप हो गया है। वहीं रामनगर क्षेत्र के कोरियनपुरवा, तपेसिपाह, दुर्गापुर, लहड़रा मडना, हरिनारायणपुर, निजामुद़दीनपुर, मोतीपुरवा, मीतपुर, मथुरापुरवा, जंगुसिंहपुरवा तथा सूरतगंज क्षेत्र के हेतमापुर, कंचनापुर, लोहटी जेई, लोहटी पसई, सुंदरनगर, कोड़री, ललपुरवा, सरसंडा, कोयली पुरवा, पर्वतपुर मदरहा, गायघाट, बतनेरा और सिरौलीगौसपुर क्षेत्र के टेपरा, सनावा, भयका पुरवा, कहारनपुरवा, विहड़, सिरौलीगुंग, कोठीडीहा, परसा, ठेकवा, टटेरवा, घुटरू, सरदहा, बघौली पुरवा, सरयसुर्जन, भयरवकोल, गोबरहा, तेलवारी, इटहुआ, पासिन पुरवा, नव्वनपुरवा, पारा, परसावल, बेहटा समेत करीब सवा सौ गांवों में पानी भर गया है। इन गांवों के ज्यादातर परिवार तटबंधों पर डेरा डाले हुए हैं। रात से हो रही बारिश ने बाढ़ पीड़ितों की मुसीबतों को और बढ़ा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed