फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Flaws in voter list, many dead still voters

मतदाता सूची में खामियां, कई मृतक अब भी वोटर

Mon, 21 Nov 2022 07:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Nov 2022 07:00 AM IST
विज्ञापन
Flaws in voter list, many dead still voters
बाराबंकी। नगर निकाय चुनाव को लेकर प्रकाशित हुई अंतिम मतदाता सूची में भी खामियां मिल रही हैं। सूची में कहीं मतदाताओं के नाम गायब हैं तो कहीं मृतकों के नाम भी दर्ज हैं। कहीं पर संशोधन न होने की बात सामने आ रही है। खास बात यह है कि इस सूची में कोई बदलाव अब जिला स्तर से नहीं हो सकता। इसके लिए चुनाव आयोग का निर्देश मिलने के बाद ही कुछ होगा।
विज्ञापन

जिले की 14 निकायों में चुनाव को लेकर 31 अक्टूबर को अनंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन हुआ था। एक से सात नवंबर तक आपत्तियां ली गईं। निर्वाचन प्रशासन ने करीब 16 हजार आपत्तियों का निस्तारण करने का दावा करने के बाद 18 नवंबर को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की थी। अब इसे लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन

नगर पंचायत रामनगर के कादिराबाद निवासी पीपी शुक्ला ने एसडीएम रामनगर तान्या सिंह से शिकायत की है कि कादिराबाद के 41 लोगों के नाम नहीं बढ़ाए गए। इससे पहले सुबेहा नगर पंचायत में 90 मतदाताओं के नाम नहीं शामिल करने का आरोप लगा है। जबकि बाहर कमाने गए 400 नामों को काटने का आरोप है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतकों के नाम दर्ज होने की शिकायत की गई है। हैदरगढ़ व सिद्घौर में भी गड़बड़ी सामने आई है। नगर पंचायत प्रशासन से शिकायत की गई है। इस संबंध में सहायक निर्वाचन अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि चुनाव आयोग के निर्देश मिलने के बाद ही सुधार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed