फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Flagrant violations of the code of conduct

जमकर उड़ीं आचार संहिता की धज्जियां

Thu, 03 Mar 2016 11:20 PM IST
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 03 Mar 2016 11:20 PM IST
विज्ञापन
एमएलसी चुनाव में जमकर आचार संहिता की धज्जियां उड़ाई गईं। बेपरवाह अधिकारियों ने मतदान केंद्र के आसपास दीवारों पर पेंट किए गए प्रचार को भी मिटवाने की जरूरत नहीं समझी। अधिकारियों के लापरवाही भरे रवैया के चलते सत्ता दल के प्रत्याशी के समर्थकों के हौसले बुलंद रहे। ऐसे ही एक मामले में एसडीएम ने तलाशी के दौरान एक वाहन से सपा का प्रचार सामग्री मिलने पर वाहन को सीज कर दिया है।
विज्ञापन


सिरौलीगौसपुर प्रतिनिधि के अनुसार बृहस्पतिवार को मतदान के दौरान मतदेय स्थल के आसपास ही सपा प्रत्याशी का पोस्टर चस्पा किए एक चौपहिया वाहन घूम रहा था। पहले तो पुलिस व प्रशासन ने इस वाहन को नजर अंदाज किया। इस बात को लेकर लोगों द्वारा अधिकारियों की एक तरफा कार्यशैली पर कानाफूसी करने लगे। मामला वहां खड़ी एसडीएम सिरौलीगौसपुर गरिमा स्वरूप ने इस वाहन को रुकवाकर तलाशी कराई। जिसमें बड़ी मात्रा में प्रचार सामग्री बरामद हुआ। जिस पर वाहन को बदोसराय पुलिस को हवाले कर उसे सीज करा दिया है।
विज्ञापन


जैदपुर प्रतिनिधि के अनुसार निर्वाचन आयोग ने मतदेय स्थान के आसपास प्रचार सामग्री हटावाए जाने और दीवार पेंटिंग को मिटवाए जाने के सख्त निर्देश दिए हैं लेकिन प्रशासन को इसकी जरा भी परवाह नहीं है। विकास हरख में ब्लॉक परिसर में ही एमएलसी पद के लिए मतदान कराया जा रहा था। ब्लॉक परिसर के दीवार के बाहर दीवार पर सपा के जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह की ओर से समाजवादी पार्टी के सदस्य बने को पेंट कराया गया है। लेकिन किसी भी अधिकारी का ध्यान इस ओर नहीं गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed