फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   flag march

पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाल कराया सुरक्षा का एहसास

Sat, 27 Mar 2021 12:25 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Mar 2021 12:25 AM IST
विज्ञापन
flag march
बाराबंकी। होली और पंचायत चुनाव को सकुशल संपन्न कराने को लेकर पुलिस ने कमर कस ली है। जिले में अलग-अलग स्थानों पर पुलिस द्वारा पैदल मार्च कर लोगों को सुरक्षा का एहसास कराया गया। साथ ही चेतावनी दी कि यदि किसी ने कहीं पर गड़बड़ी करने का प्रयास किया तो पुलिस उससे सख्ती से निपटेगी।
विज्ञापन

कुर्सी थानाध्यक्ष धर्मवीर सिंह ने पुलिस के जवानों के साथ पैदल मार्च निकाला। यह मार्च कुर्सी चौराहा होते हुए टिकैतगंज, मोहसंड, निंदूरा, निगोहा, ओदार, अनवारी, अगासंड, गंगौली आदि होते हुए फिर कुर्सी पहुंचा। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक ने कहा कि होली का त्योहार आपसी भाईचारे का संदेश देता है, इसलिए कोई ऐसा कार्य न करें जिससे दूसरे की भावनाओं को ठेस पहुंचे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि शराबियों पर खास नजर रखी जाएगी और हुड़दंगियों से सख्ती से निपटा जाएगा। इस मौके पर चौकी इंचार्ज शैलेंद्र आजाद, राममूर्ति कन्नौजिया, संजीव कुमार, अनिल कुमार, अशोक कुमार आदि मौजूद रहे। सिद्धौर में होली का त्योहार और पंचायत चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए शुक्रवार को प्रमुख मार्गों पर पैदल मार्च निकाला गया। इस दौरान लोगों को सुरक्षा का अहसास दिलाया गया तो साथ में चेतावनी भी दी गई। इस मौके पर राजेश यादव, संदीप यादव, गोमती मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed