फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   flag

थाने के बगल काम्प्लेक्स में लटका दिया फटा तिरंगा

Tue, 09 Mar 2021 01:31 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Mar 2021 01:31 AM IST
विज्ञापन
flag
कुर्सी (बाराबंकी)। कुर्सी थाना के बगल में बने कॉम्प्लेक्स के ऊपर फटा हुआ तिरंगा कई दिनों तक लहराता रहा। जब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया तो आननफानन कर तिरंगे को उतार लिया गया।
विज्ञापन

सम्मान का प्रतीक देश का तिरंगा झंडा देखकर सभी के अंदर स्वत: ही देश प्रेम की भावना जागृत हो जाती है। लेकिन कुर्सी थाने से सटे हुए कॉम्प्लेक्स के ऊपर फहरा रहा फटा तिरंगा कुछ और ही बयां कर रहा है, जिसे देखकर कई ग्रामीण स्वयं को शर्मसार महसूस कर रहे हैं। ऐसा तब है जबकि पास में थाना मौजूद है।
विज्ञापन

राजधानी व जिला मुख्यालय को जोड़ने वाले इस कस्बे में प्रतिदिन शासन से लेकर प्रशासन तक के लोगों का आवागमन होता है लेकिन बावजूद इसके किसी ने भी तिरंगे के हो रहे अपमान पर ध्यान देना मुनासिब नहीं समझा। सोमवार को किसी ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इसके पर दोपहर बाद आननफानन तिरंगे को उतार लिया गया। थाना प्रभारी शशिकांत यादव ने बताया कि मामला जानकारी में आने के बाद झंडा उतरवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed