{"_id":"604e53dd8ebc3ee974450495","slug":"five-new-corona-patients-found-barabanki-news-lko5695699172","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना के पांच नए मरीज मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना के पांच नए मरीज मिले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। कोरोना को लेकर आम लोगों द्वारा बरती जा रही लापरवाही भारी पड़ने लगी है। देरशाम आई जांच रिपोर्ट के अनुसार जिले में एक साथ कोरोना के पांच मरीज पाए जाने के बाद हड़कंप मच गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद सभी को होम आइसोलेशन में रखा गया है तथा क्षेत्र के संबंधित चिकित्सकों को कोरोना गाइड लाइन का अनुपालन करने के आदेश दिए गए हैं। इस तरह से जिले में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 23 हो गई है।
रविवार देरशाम आई जांच रिपोर्ट के अनुसार जिले में कोरोना के पांच नए मरीज पाए गए हैं। इनमें मसौली कस्बे में एक, मसौली के मसाल बाजार में तीन और निकट लेबर चौराहा एक मरीज पॉजिटिव पाया गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद चिकित्सकों की टीम को मौके पर भेजकर सभी को होम आइसोलेशन करा दिया गया है।
इसके अलावा चिकित्सकों की टीम को इन पर नजर रखने के लिए तैनात कर दिया गया है। इसके साथ ही कोरोना को लेकर जारी किए गए निर्देशों का पूरी तरह से अनुपालन किए जाने के निर्देश चिकित्सकों की टीम को दिए गए हैं। इस तरह से जिले में कोरोना के मरीजों की संख्या 23 हो गई है।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग से लेकर प्रशासन तक बार-बार अपील कर रहा है कि कोरोना का खतरा अभी टला नहीं है। इसलिए लापरवाही न बरती जाए और शासन द्वारा जारी गाइड लाइन का पूरी तरह से अनुपालन किया जाए लेकिन जिले में कहीं पर भी इसका अनुपालन होता दिखाई नहीं दे रहा है।
जिले में अब तक 4 लाख 28 हजार 410 लोगों की कोरोना जांच की जा चुकी है। इनमें से 7850 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए जा चुके हैं। ये अलग बात है कि अब तक उपचार के बाद इनमें से 7718 मरीज पूरी तरह से स्वस्थ हो चुके हैं। जिले में एक्टिव केसों की संख्या अब 23 हो गई है लेकिन जिस तरह से लोग लापरवाही बरत रहे हैं उससे कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़ना तय है, इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता है।
सीएमओ डॉ. बीकेएस चौहान ने बताया कि रविवार को देरशाम आई जांच रिपोर्ट में जिले में पांच और नए कोरोना के मरीज पाए गए हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद इन सभी को होम आइसोलेशन में रखा गया है। चिकित्सकों की टीम को इन पर नजर रखने के आदेश दिए गए हैं। लोगों से बार-बार अपील की जा रही है कि कोरोना का खतरा अभी टला नहीं है इसलिए किसी प्रकार की लापरवाही न बरतें।