{"_id":"688913325b81979410060e19","slug":"five-more-contracted-buses-started-operating-relief-to-passengers-barabanki-news-c-315-1-brp1005-144742-2025-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: पांच और अनुबंधित बसों का संचालन शुरू, यात्रियों को राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: पांच और अनुबंधित बसों का संचालन शुरू, यात्रियों को राहत
Wed, 30 Jul 2025 12:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Wed, 30 Jul 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। लंबे समय से विभिन्न रूटों पर रोडवेज बसों का संचालन न होने से परेशान यात्रियों को परिवहन विभाग ने राहत दी है। परिवहन निगम ने देवा रोड बस स्टेशन से पांच नई अनुबंधित बसों का संचालन शुरू किया है। इससे बस स्टेशन से संचालित होने वाली बसों की कुल संख्या भी बढ़कर 99 हो गई है। इन बसों का संचालन शुरू होने से यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचने में होने वाली परेशानी से भी छुटकारा मिला है।
इन पांच बसों में दो बसें बहादुरगंज रूट पर तथा एक-एक बस बहराइच, देवीगंज और हैदरगढ़ रूट पर चलाई जा रही हैं। इनका नियमित संचालन भी शुरू हो चुका है। इससे प्रतिदिन लगभग 800 यात्रियों को सीधा लाभ मिल रहा है। एआरएम जमीला खातून ने बताया कि यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए परिवहन विभाग लगातार प्रयासरत है। यात्रियों की सुविधा को सर्वोपरि है। उनकी आवश्यकताओं के अनुरूप बसों की संख्या में समय-समय पर बढ़ोतरी की जा रही है।
देवा रोड स्थित बस स्टेशन से एक वर्ष पूर्व तक 112 बसों का संचालन होता था, लेकिन अनुबंध समाप्त होने की वजह से यह संख्या घटकर 89 रह गई थी। जुलाई के पहले सप्ताह में पांच बसों का अनुबंध कर संख्या 94 तक पहुंची थी। यात्रियों बढ़ती संख्या को देखते हुए बसों की यह संख्या भी कम पड़ रही थी। लगातार बढ़ती शिकायतों का संज्ञान लेते हुए परिवहन निगम ने देवा बस स्टेशन से संचालित होने वाले चार प्रमुख रूटों पर पांच और अनुबंधित बसों के संचालन को मंजूरी दी है ।