{"_id":"613270938ebc3eb62630708c","slug":"five-injured-barabanki-news-lko5939479109","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेकाबू ट्रक ने बोलेरो में मारी टक्कर, पांच शिक्षक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेकाबू ट्रक ने बोलेरो में मारी टक्कर, पांच शिक्षक घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
त्रिवेदीगंज (बाराबंकी)। लोनीकटरा थाना क्षेत्र में छंदरौली मोड़ पर शिक्षकों को लेकर जा रही बोलेरो में बेकाबू ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे अमेठी जिला के ब्लॉक सिंहपुर व सुल्तानपुर जिले के बल्दीरायपुर के शिक्षक समेत पांच लोग घायल हो गए। हादसे में घायल दो शिक्षकों की हालत गंभीर होने पर केजीएमयू लखनऊ रेफर कर दिया गया।
शुक्रवार की सुबह विद्यालय जाते समय भिलवल के छंदरौली मोड़ पर हैदरगढ़, अमेठी व सुल्तानपुर के शिक्षकों ले जा रही बोलेरो में पीछे से बेकाबू ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे बोलेरो गड्ढे में पलट गई और उसमें सवार हैदरगढ़ ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय रनापुर की शिक्षिका मीनाक्षी नागर, अमेठी जिला के सिंहपुर ब्लॉक के शिक्षक अतुल कुमार, सुल्तानपुर जिले के बल्दीरायपुर ब्लॉक के शिक्षक सौरभ पाठक, रिंकी द्विवेदी, सुभाष यादव व गिरीश मौर्या घायल हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही साथी स्थानीय शिक्षकों में अजय कुमार सिंह, हरिसागर सिंह, दीपक मिश्र, मदन मोहन वर्मा, राघवेंद्र द्विवेदी, राजकुमार सिंह, मोहित सिंह, अभय प्रताप सिंह आदि मौके पर पहुंचे और घायलों को सीएचसी त्रिवेदीगंज में भर्ती कराया। शिक्षक गिरीश मौर्या व मीनाक्षी की हालत गंभीर होने के कारण केजीएमयू लखनऊ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
उधर, लोनीकटरा थाना क्षेत्र के राजापुर मजरे शिवनाम निवासी शिवदत्त (42) बृहस्पतिवार की देर शाम पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर पैदल घूमने के लिए गए थे। इसी दरम्यान सड़क निर्माण में लगे अज्ञात डंपर की चपेट में आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।