फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Five including two children burnt while bursting firecrackers

Barabanki News: पटाखा दगाते समय दो बच्चों समेत पांच झुलसे

Wed, 15 Nov 2023 01:16 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Nov 2023 01:16 AM IST
विज्ञापन
Five including two children burnt while bursting firecrackers
बाराबंकी। दीपावली के मौके पर अलग-अलग जगहों पर आतिशबाजी के दौरान दो बच्चों समेत पांच लोग झुलस गए। एक को लखनऊ रेफर किया गया है।
विज्ञापन


दरियाबाद कोतवाली क्षेत्र के जेठौती राजपूतान निवासी बिपिन कुमार के पुत्र अंशु (8) ने रविवार शाम पटाखों की बारूद निकालकर उसमें माचिस की तीली लगाई ही थी कि बारूद तेजी से जली। इसमें अंशु का मुंह और हाथ झुलस गया। सीएचसी मथुरानगर में उसका इलाज किया गया। जैदपुर कस्बे के मोहल्ला रईसकटरा निवासी मो. शीश का पुत्र सूफियान (12) दीपावली की रात में आतिशबाजी कर रहा था। अचानक एक अनार उसके हाथों में फट गया। झुलसे सूफियान को सीएचसी जैदपुर से जिला अस्पताल रेफर किया गया।


लोनीकटरा थाना क्षेत्र के त्रिवेदीगंज चौराहा निवासी रवि यज्ञसैनी (22) सोमवार शाम पटाखा दगा रहा था। अचानक पटाखा हाथ में ही फट जाने से दो अंगुलियां झुलस गईं। उसे सीएचसी त्रिवेदीगंज से सिविल अस्पताल लखनऊ रेफर किया गया है। वहीं, दरियाबाद के निरहुआ व शहर के सत्यप्रेमीनगर निवासी शुभम गुप्ता को आतिशबाजी के दौरान हाथ झुलसने के बाद जिला अस्पताल की इमरजेंसी लाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed