{"_id":"640cda2ddfb425a4e1082154","slug":"five-health-atms-waiting-for-inauguration-barabanki-news-c-13-1-123347-2023-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: उद्घाटन के इंतजार में पांच हेल्थ एटीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: उद्घाटन के इंतजार में पांच हेल्थ एटीएम
Sun, 12 Mar 2023 01:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Sun, 12 Mar 2023 01:14 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। गांव की जनता को जांच कराने के लिए इधर-उधर भटकना न पड़े इसके लिए जिले में आठ स्थानों पर हेल्थ एटीएम लगाए गए। इनमें से तीन का लोकार्पण हो चुका है जबकि पांच अभी भी उद्घाटन का इंतजार कर रहे हैं। इनका शुभारंभ जनप्रतिनिधियों के हाथों होना है क्योंकि इसके लिए धनराशि की व्यवस्था जनप्रतिनधियों ने ही अपनी निधि से कराई है। लेकिन इनके द्वारा समय न दिए जाने से ये शुरु नहीं हो पा रहे हैं जबकि समय के लिए अधिकारी जनप्रतिनिधियों से बराबर संपर्क साध रहे हैं।
जिले में करीब आठ अस्पतालों में चार लाख रुपये की लागत से आठ हेल्थ एटीएम लगाए गए हैं। इनमें सूरतगंज और बड़ागांव सीएचसी पर सांसद उपेंद्र सिंह रावत द्वारा हेल्थ एटीएम दिए गए हैं। रामनगर और सिरौलीगौसपुर के हेल्थ एटीएम एमएलसी अंगद सिंह के प्रस्ताव पर लगाए गए हैं।
जबकि विधायक साकेंद्र प्रताप के प्रस्ताव पर फतेहपुर और घुंघटेर में तथा विधायक फरीद महफूज की प्रस्ताव पर पीएचसी त्रिलोकपुर और विधायक हैदरगढ़ दिनेश रावत के प्रस्ताव पर कोठी में हेल्थ एटीएम लगाए गए हैं। इनमें से सांसद ने सूरतगंज और बड़ागांव तथा विधायक हैदरगढ़ ने कोठी में लगे हेल्थ एटीएम का शुभारंभ कर दिया परन्तु अन्य पांच हेल्थ एटीएम अभी तक शुरू नहीं किए जा सके हैं।
विज्ञापन
कहीं भीड़ तो कहीं दिखा सन्नाटा
सीएचसी बड़ागांव में लगे हेल्थ एटीएम पर जांच कराने के लिए सुबह से ही लोगों की लाइन लग गई। यहां पर करीब शनिवार को करीब आठ लोगों ने अपनी जांच कराई अब तक 74 लोग अपनी जांच करा चुके हैं। यहां पर परमानंद, सरोज, सबाना, राजकुमार सोनी और कुमुद लता ने हीमोग्लोबिन, ब्लड प्रेशर और शुगर की जांच कराई। वहीं कोठी सीएचसी पर लगे हेल्थ एटीएम पर पहले दिन चार लोगों जनक लली, योगेन्द्र, रामपाल, केदार ने हीमोग्लोबिन और शुगर की जांच कराई। यहां पर तैनात कर्मचारी इंद्रेश ने बताया कि शुक्रवार को शुरुआत हुई अभी जानकारी के अभाव में लोग कम आ रहे हैं। जबकि सूरतगंज सीएचसी पर लगा एटीएम नेटवर्क की समस्या की वजह से सुचारु से कार्य नहीं कर रहा था जिससे यहां पर सन्नाटा ही दिखाई दिए।
तो क्या शिफ्ट होगा घुंघटेर का हेल्थ एटीएम
घुंघटेर सीएचसी पर लगा हेल्थ एटीएम नेटवर्क की समस्या में उलझ कर रह गया है। अधिकारी इसके लिए बराबर नेटवर्क कंपनियों के अधिकारियों से संपर्क कर रहे हैं परन्तु समस्या का हल निकलता दिखाई नहीं दे रहा है। चर्चा है कि यदि जल्द ही समस्या का हल नहीं निकला तो इस हेल्थ एटीएम को बड्डपुर पीएचसी पर शिफ्ट किया जा सकता है।
आठ में तीन हेल्थ एटीएम शुरू किया जा चुके हैं जो पांच शेष रह गए हैं वह भी जल्द ही शुरू कर दिए जाएंगे। जनप्रतिनिधियों से वार्ता हो चुकी है। अगले सप्ताह शुरू होने की उम्मीद है।
डॉ. अवधेश कुमार यादव, सीएमओ