फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Five got the house, four gave up their possession on their own.

Barabanki News: पांच को मिला आवास, चार ने खुद ही छोड़ दिया कब्जा

Sat, 22 Jun 2024 05:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Sat, 22 Jun 2024 05:07 AM IST
विज्ञापन
Five got the house, four gave up their possession on their own.
बाराबंकी शहर के दुर्गापुरी वार्ड में जमुरिया नाले की जद में आ रहे घरों को खाली करते लोग।  संवा
बाराबंकी। डीएम के निरीक्षण के बाद जमुरिया नाले की सफाई में और तेजी आ गई है। एसडीएम सदर, सीओ और रैपिड रिस्पांस फोर्स व स्थानीय पुलिस की मौजूदगी में सफाई कराई जा रही है। प्रशासन के समझाने पर विरोध करने वाले लोग मान भी जा रहे हैं। उधर शुक्रवार को पांच लोगों को कांशीराम आवास में शिफ्ट करा दिया गया है तो चार लोगों ने खुद ही अपना पक्का अतिक्रमण हटा लिया। वहीं अन्य लोग भी कब्जा छोड़ने के लिए आगे आने लगे हैं।
विज्ञापन


शहर से होकर गुजरे जमुरिया नाले की सफाई का काम करीब सप्ताह भर से चल रहा है। पहले यह काम शहर के बाहर चल रहा था लेकिन दो दिनों से शहर के अंदर सफाई का काम शुरू करा दिया गया है।
विज्ञापन


इसकी जद में करीब 44 लोगों के अवैध निर्माण आ गए हैं। इन्हें हटाने की प्रक्रिया शुरू हुई तो लोगों में हड़कंप मच गया। सभी ने प्रशासन से गुहार लगाई तो डीएम ने सभी को कांशीराम कॉलोनी में बसाए जाने का आदेश दे दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार से लोगों को कांशीराम आवास में शिफ्ट किए जाने का काम भी शुरू कर दिया गया। पांच लोगों को शिफ्ट भी करा दिया गया है। उधर चार लोगों ने अपना अतिक्रमण खुद हटाना शुरू कर दिया जिसे देखते हुए और लोग भी आगे आने लगे हैं। हालांकि कुछ लोगों ने विरोध करने का प्रयास भी किया। बाद में एसडीएम और सीओ जगत कन्नौजिया के समझाने के बाद ये लोग मान भी गए।



तेजी से कराई जा रही है जमुरिया नाले की सफाई
जमुरिया नाले की सफाई का काम तेज गति से कराया जा रहा है। पांच लोगों को शिफ्ट करा दिया गया है, चार लोगों ने खुद ही अपना पक्का अतिक्रमण हटा लिया हैं। लोगों का इसी तरह से सहयोग मिला तो नाले की सफाई का काम आसानी से करा लिया जाएगा।
-विजय कुमार त्रिवेदी, एसडीएम, सदर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed