फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Five arrested in a murder case

प्रेम प्रसंग में साथी ने की थी पूरन की हत्या पांच गिरफ्तार

Wed, 22 Jul 2020 11:00 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
Five arrested in a murder case
बाराबंकी। दस दिन पहले हैदरगढ़ क्षेत्र में पाए गए अज्ञात व्यक्ति के शव की शिनाख्त कराकर हैदरगढ़ पुुलिस ने हत्या का खुलासा कर दिया। मृतक पूरन लखनऊ जिले के गोंसाईगंज थाना क्षेत्र के रसूलपुर टिकनियामऊ का रहने वाला था। उसे साथी ने प्रेमिका से बुलवाया और साथियों के साथ मिलकर हत्या कर दी।
विज्ञापन

हत्या करने के बाद शव हैदरगढ़ क्षेत्र के सीठूमऊ नाले के पास फेंक दिया। पुलिस ने सलामत, उसके तीन साथी और प्रेमिका समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। परिवारीजनों ने मृतक की शिनाख्त कपड़ा, जूता और बेल्ट से की।
विज्ञापन

यह जानकारी बुधवार को एसपी डॉ. अरविंद चतुर्वेदी ने प्रेस वार्ता में दी। उन्होंने बताया कि 12 जुलाई को सीठूमऊ निवासी रामऔतार ने पुलिस को लिखित सूचना दी थी कि एक व्यक्ति की लाश सीठूमऊ के महादेवन घाट नहर में पड़ी है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के खुलासे की जिम्मेदारी एसपी ने एएसपी और सीओ के निर्देशन में एसएचओ हैदरगढ़ को सौंपी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हैदरगढ़ एसएचओ ने लखनऊ के गोसांईगंज थाने में 13 जुलाई को पंजीकृत पूरन की गुमशुदगी मामले में शक के आधार पर उसके परिवारीजनों को बुलाया जिसकी शिनाख्त कपड़ा, जूता व बेल्ट देखकर पिता समवारी ने की थी। उन्होंने शबनम व जुबेर निवासी बनकोट थाना सुबेहा के विरुद्घ हत्या का केस दर्ज किया।
पुलिस ने सलामत निवासी साठामऊ थाना हैदरगढ़ व धर्मराज केवट दांदूपुर थाना हैदरगढ़, दुखहरन केवट निवासी लोनीगढ़ी थाना असंद्रा तथा बलराम निवासी मोतीका पुरवा थाना हैदरगढ़ को दतौली चौराहा बलराम की दुकान से व शबनम निवासी बनकोट थाना सुबेहा को उसके घर से गिरफ्तार किया। इनके पास से घटना में प्रयोग किए गए पांच मोबाइल सिम व बाइक के कलपुर्जे बरामद किए हैं।
एसपी ने बताया कि सलामत और मृतक पूरन तीन वर्ष पूर्व मरखामऊ मुर्गी फार्म पर एक साथ काम करते थे। यहीं पर दोनों की दोस्ती शबनम से हो गई थी। धीरे-धीरे पूरन और शबनम एक दूसरे के काफी निकट आ गए थे। इससे चिढ़कर सलामत ने शबनम से मिलकर 9 जुलाई को पूरन को बुलाया। उसके पहुंचने के बाद शबनम ने पांच सौ रुपए देकर उसे सलामत के पास भेजा।

योजना के अनुसार सलामत अपने साथी दुखहरन, धर्मराज व बलराम के साथ मिलकर करौंदी चौराहे पर शराब पिलाई और रात में गांव के पास स्थित बरसाती नाले के जंगल में लेकर जाकर गमछे से गला घोट कर मार दिया था। पुलिस ने पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed