{"_id":"691b6b296b2304aad10e6f54","slug":"fireworks-worth-rs-20-lakh-will-be-destroyed-they-were-planned-to-be-used-in-weddings-barabanki-news-c-315-1-brp1006-152086-2025-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: 20 लाख की आतिशबाजी होगी नष्ट, शादी-विवाह में खपाने की थी तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: 20 लाख की आतिशबाजी होगी नष्ट, शादी-विवाह में खपाने की थी तैयारी
Tue, 18 Nov 2025 12:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Tue, 18 Nov 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। शहर के पल्हरी चौराहे के पास घनी आबादी वाले इलाके में रविवार को आतिशबाजी का एक जखीरा मिलने के मामले में पुलिस ने संचालक के खिलाफ गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। जांच में खुलासा हुआ है कि कारोबारी का लाइसेंस वर्ष-2022 में ही समाप्त हो चुका था। इसके बावजूद, वह भारी मात्रा में पटाखों की खरीद-फरोख्त का अवैध कारोबार कर रहा था। बरामद आतिशबाजी की अनुमानित कीमत 20 लाख रुपये से अधिक है। इस माल को आगामी शादी-विवाह के सीजन में खपाया जाना था। यह पूरी गतिविधि रात के अंधेरे में गुपचुप तरीके से चलती थी।
रविवार को शहर के पल्हरी चौराहे से जैदपुर जाने वाली सड़क की ओर करीब सौ मीटर की दूरी पर स्थित एक भवन पर पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम ने छापा मारा। टीम को भवन के अंदर और तहखाने में भी पटाखों का भारी जखीरा मिला। मौके से कुल सात गाड़ियों में भरी आतिशबाजी बरामद की गई। पूछताछ में पता चला कि यह पूरा माल शहर के आजाद नगर निवासी कारोबारी विनोद जायसवाल का है। पुलिस का कहना है कि इतनी घनी आबादी में जरा सी भी लापरवाही से बड़ा हादसा हो सकता था। इस पूरे अवैध जखीरे को नष्ट करने के लिए औपचारिकताएं शुरू कर दी गई हैं। इसके लिए जल्द ही लखनऊ से एक विशेष टीम बुलाई जाएगी।
....................
वर्जन-
खंगाले जा रहे पुराने लाइसेंसी
कारोबारी के पास वर्ष- 2022 तक का लाइसेंस था, लेकिन लाइसेंस खत्म होने के बावजूद वह भारी मात्रा में आतिशबाजी डंप करता रहा। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि अन्य पुराने लाइसेंसी क्या कर रहे हैं। कहीं और भी स्टॉक छिपाकर तो नहीं रखा गया है।
विज्ञापन
- विकास चंद्र त्रिपाठी, प्रभारी एसपी