फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Fire in the transformer of the district hospital causes stampede, OPD halted

Barabanki News: जिला अस्पताल के ट्रांसफार्मर में आग से भगदड़, ओपीडी ठप

Sun, 04 May 2025 01:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Sun, 04 May 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
Fire in the transformer of the district hospital causes stampede, OPD halted
बाराबंकी। जिला अस्पताल परिसर में रखे ट्रांसफार्मर में शनिवार को अचानक आग लग गई। इससे ओपीडी में धुआं भरने से भगदड़ मच गई। ओपीडी में मौजूद डॉक्टर और मरीज जान बचाने के लिए कमरों से बाहर निकल कर भागे। इससे पूरे परिसर में अफरा-तफरी मच गई। अस्पताल कर्मियों ने मौजूद फायर सिस्टम की मदद से आग को भड़कने से रोका। इस बीच फायर बिग्रेड की टीम ने मौके पर पहुंच कर करीब घंटे भर की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाकर बड़ा हादसा होने से बचाया।
विज्ञापन

जिला अस्पताल और जिला महिला अस्पताल को बिजली आपूर्ति के लिए अलग फीडर बना हुआ है। सप्लाई के लिए परिसर में ही एक बड़ा ट्रांसफार्मर है। शनिवार को सुबह करीब साढ़े 11 बजे शार्ट सर्किट से ट्रांसफार्मर में आग लग गई। इससे ओपीडी सहित अस्पताल परिसर में धुंआ भर जाने से चीख पुकार मचने लगी। बचने के लिए डॉक्टरों व कर्मचरियों के साथ ही मरीज भी ओपीडी कक्षों से निकल कर बाहर भागे। इससे अस्पताल में ओपीडी सहित अन्य काम काज ठप हो गया।
विज्ञापन

अस्पताल प्रशासन के अनुसार हादसे के समय ओपीडी में करीब 1600 से ज्यादा मरीज मौजूद थे। मौके पर जुटे अस्पताल कर्मियों ने परिसर में मौजूद फायर सिस्टम से आग बुझाने की कोशिश कर इसे भड़के से रोका। ट्रांसफार्मर फुंकने से जिला अस्पताल के साथ ही जिला महिला अस्पताल की बिजली सप्लाई ठप हो जाने के बाद दोपहर बाद जनरेटरों के सहारे किसी तरह जांच व दवा वितरण से जुड़े जरूरी काम काज को निपटाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

छोटे गेट से दमकल वाहन को हुई दिक्कत : अस्पताल में आग की सूचना मिलते ही फायर कर्मी दमकल वाहन के साथ अस्पताल पहुंच गए। परंतु अस्पताल का प्रवेश गेट छोटा होने कारण दमकल वाहन को हादसा स्थल तक पहुंचने के लिए काफी मशक्कत करना पड़ी। इसके लिए करीब चार बार वाहन को बैक करने के बाद किसी तरह मौके पर पहुंचा जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed