{"_id":"6a078067f2680759150a26db","slug":"fire-burns-down-the-house-of-two-brothers-mother-suffers-burn-injuries-barabanki-news-c-315-1-lu11010-167749-2026-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: आग से दो भाइयों के घर जले, मां झुलसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: आग से दो भाइयों के घर जले, मां झुलसी
Sat, 16 May 2026 01:51 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Sat, 16 May 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। दरियाबाद के सराय शाह आलम गांव में शुक्रवार देर रात दो भाइयों के मकानों में आग लग गई। गृहस्थी बचाने के चक्कर में एक महिला का हाथ झुलस गया। बकरी के दो बच्चे भी जल गए।
गांव निवासी सगे भाई फरीद और शहबान खेत में बने मकानों में परिवार के साथ रहते हैं। ग्रामीणों के अनुसार रात करीब 11 बजे दोनों परिवारों के लोग घर के अंदर और बाहर छप्पर के नीचे सो रहे थे। अचानक फरीद के छप्पर से लपटें उठनी शुरू हुईं तो परिवार के लोग जान बचाकर बाहर भागे। देखते ही देखते आग ने पड़ोस में शहबान के घर को भी अपने आगोश में ले लिया।
शोर सुनकर ग्रामीण बाल्टी व अन्य साधनों से आग बुझाने में जुट गए। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका लेकिन तब तक दोनों घरों में रखा गेहूं, चावल, कपड़े, बिस्तर और अन्य घरेलू सामान पूरी तरह नष्ट हो गया। हादसे में फरीद की मां शाहजहां का हाथ झुलस गया। लेखपाल ने मौके का निरीक्षण कर नुकसान का आंकलन किया और रिपोर्ट तहसील प्रशासन को भेज दिया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।