फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Fire broke out in a tanker filled with ethanol, the highway remained closed for four hours

Barabanki News: इथेनॉल से भरे टैंकर में लगी आग, चार घंटे बंद रहा हाईवे

Mon, 21 Aug 2023 01:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Mon, 21 Aug 2023 01:15 AM IST
विज्ञापन
Fire broke out in a tanker filled with ethanol, the highway remained closed for four hours
बाराबंकी। गोंडा के मैजापुर चीनी मिल से इथेनॉल लेकर लखनऊ जा रहा टैंकर रविवार भोर करीब साढ़े तीन बजे बाराबंकी-बहराइच-गोंडा हाईवे पर मसौली चौराहे के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। सड़क पर पलटने के बाद टैंकर में आग लग गई। इस दौरान हाईवे पर यातायात ठप हो गया। मौके पर पहुंचीं फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियों ने करीब तीन घंटे के अथक प्रयास के बाद आग पर काबू पाया, जिसके बाद वाहन को क्रेन से हटवाया गया। इस दौरान करीब चार घंटे तक हाईवे पर यातायात ठप रहा, जिससे दोनों ओर कई किमी. लंबा जाम लगा रहा।
विज्ञापन



मसौली चौराहे के पास हाईवे पर रविवार भोर करीब साढ़े तीन बजे धमाके की आवाज हुई तो स्थानीय लोग चौंक पड़े। लोगाें ने देखा कि हाईवे पर एक टैंकर पलटा है और उसमें आग लगी है। लोगों ने तत्काल पुलिस व फायर ब्रिगेड को सूचना दी। 10 मिनट बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो आग भीषण रूप ले चुकी थी। टैंकर में भरा इथेनॉल दूर तक फैल गया था और उसमें से भी आग की लपटें उठ रही थीं। टैंकर का चालक भाग गया था।
विज्ञापन


करीब 20 मिनट बाद फायर ब्रिगेड ने आग बुझानी शुरू की। इस दौरान पुलिस ने दोनों ओर से वाहनों का आवागमन रोकवा दिया। हाईवे किनारे रहने वाले लोग दहशत के चलते घरों से निकल आए। लोगों को डर था कि कहीं बड़ा धमाका न हो जाए। करीब साढ़े सात बजे आग पर पूरी तरह से काबू पाया जा सका। इस दौरान हजारों वाहन जाम में फंसे रहे। जरूरी वाहनों को पुलिस ने क्षेत्र के अन्य रास्तों से गंतव्य की ओर रवाना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन



साढ़े सात बजे के बाद हाईवे पर यातायात बहाल किया गया। जिला आबकारी अधिकारी कुलदीप ने बताया कि टैंकर में इथेनॉल भरा था, जो गोंडा जिले की मैजापुर चीनी मिल से लखनऊ जा रहा था। इस इथेनॉल का प्रयोग पेट्रोल बनाने में किया जाना था। थानाध्यक्ष अभिषेक तिवारी ने बताया कि टैंकर दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद पलट गया। वह डिवाइडर में भी टकराया। संभावना है कि दूसरा वाहन मौके से चला गया हो। टैंकर के मालिक को सूचना भिजवाकर जांच की जा रही है।





करीब 50 लाख का नुकसान
अधिकारियों के अनुसार टैंकर में करीब 25 हजार लीटर इथेनॉल रहा होगा, जिसकी कीमत करीब 16 लाख रुपये होती है। टैंकर भी आग की भेंट चढ़ गया। करीब 50 लाख के नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed