फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Fire breaks in school

्कूल में मिड डे मिल बनाते समय सिलेंडर में लगी आग से अफरा-तफरी

Thu, 22 Aug 2019 12:12 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 22 Aug 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
Fire breaks in school
स्कूली बच्चों के लिए मध्यांहन भोजन बनाते समय गैस सिलेंडर से आग लग गई। गैस सिलेंडर में अचानक लपटे उठने से हड़कंप मच गया। शिक्षकों ने आनन-फानन में बच्चों को स्कूल से बाहर कर मामले की सूचना डायल 100 व खंड शिक्षा अधिकारियों को दी।
विज्ञापन

हालांकि तब तक ग्रामीणों के सहयोग से बालू डालकर आग पर काबू पा लिया गया। ऐसे में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। इस दौरान स्कूल व गांव के लोगों में अफरा तफरी का माहौल व्याप्त रहा।
विज्ञापन

मामला सिद्वौर ब्लॉक के पूर्व माध्यमिक विद्यालय छूलापाही का है। रोजना की तरह बुधवार की सुबह करीब 10 बजे भी यहां तैनात रसोइयां पदमा देवी व गुड्डा देवी बच्चों के लिए मध्यान्ह भोजन बना रही थी। इसी दौरान गैस सिलेंडर से चूल्हे में लगे पाइप में अचानक आग लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर सूचना मिलते ही खंड शिक्षा अधिकारी आरके सिंह व एबीआरसी राघवेंद्र मिश्र भी मौके पर पहुंच गए। बीईओ आरके सिंह ने बताया कि गैस सिलेंडर से गैस चूल्हे को जाने वाले पाइप में आग लगी थी। ग्रामीणों की मदद से इस बालू डालकर आग बुझा ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed