{"_id":"5f85fb558ebc3e5fa477ba94","slug":"fire-barabanki-news-lko5451118190","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में जलाया जा रहा कूड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में जलाया जा रहा कूड़ा
विज्ञापन
बाराबंकी। शहर को साफ-सुथरा बनाने के लिए एक तरफ नगर पालिका परिषद विशेष टीमें गठित कर सफाई का अभियान चला रहा है और दूसरी तरफ मुख्य बाजार में एकत्र कूड़े को होली की तरह जलाया जा रहा है। कूड़ा मंगलवार भोर शहर के धनोखर से नाका चौराहे के बीच जलाया गया। कुछ ही दूरी में कई स्थानों पर एक साथ कूड़े के ढेर जलने से काफी देर तक हवा में जहरीला धुंआ घुलता रहा। मॉर्निग वाक निकलने कुछ लोगों ने आपत्ति भी की लेकिन नगर पालिका परिषद के अधिकारियों ने इस मामले पर ध्यान नहीं दिया।
शहर में आए दिन सफाई के बाद एकत्र कूड़े को जलाया जा रहा है। मंगलवार तड़के धनोखर चौराहा और नाका चौराहा के बीच मुख्य मार्ग पर कूड़ा जलाया गया। स्थानीय लोगों के मुताबिक सुबह साढ़े चार बजे से साढ़े पांच बजे तक करीब दो सौ मीटर की दूरी में छह स्थानों पर कूड़ा जलता रहा। इससे इलाके में धुंआ फैलता रहा। उस दौरान भ्रमण पर निकले लोगों को परेशानी भी हुई। यह स्थिति तब है जब नगरपालिका परिषद शहर को साफ बनाने के लिए विशेष टीमें गठित कर सफाई कराने के साथ कूड़े को निस्तारित करने का अभियान चला रहा है।
नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी वीके श्रीवास्तव का कहना है कि सफाई के बाद एकत्र कूड़े को तुरंत उठाने की व्यवस्था की गई है। इसके लिए कूड़ा गाड़ी व जेसीबी लगाई गई है। सफाई कर्मचारियों को कूड़ा नहीं जलाने की सख्त हिदायत दी गई है। निस्तारण के लिए प्लांट होने के बाद भी कूड़ा जलाया गया है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।