फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   fire

आग से लाखों का सामान जला

Wed, 05 Feb 2020 12:45 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 05 Feb 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
fire
बाराबंकी। फतेहपुर क्षेत्र के एक मकान में मंगलवार सुबह लगी आग से एक लाख रुपयों के साथ अन्य सामान जल गया। स्थानीय लोगों ने किसी तरह आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

यह हादसा क्षेत्र के मिर्जापुर निवासी राजेश कुमार के मकान में हुआ जिसमें ताला लगा था। मंगलवार सुबह आग की लपटें देख आसपास के लोगों ने आग बुझाने का प्रयास करने के साथ दमकल केंद्र को सूचना दी। गांव में रास्ता उपलब्ध न होने के कारण दमकल वाहन मौके पर नहीं पहुंच सका। ग्रामीणों ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया लेकिन तब तक घर का सारा सामान जल गया। राजेश के मुताबिक उनकी शिक्षिका पत्नी सुबह विद्यालय गई थी। हाथ में चोट लगने के कारण राजेश चिकित्सक के पास गया था। राजेश के मुताबिक आलू व मेंथा ऑयल की बिक्री के एक लाख रुपये घर में रखे थे। इन रुपयों के साथ टीवी, फ्रिज, अनाज व 50 लीटर मेंथा ऑयल जल गया। नायब तहसीलदार पुष्कर मिश्र ने बताया कि राजस्व कर्मियों को मौके पर भेजकर नुकसान का आकलन कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed