फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   fir on kotedar

सरकारी अनाज की कालाबाजारी करने वाली कोटेदार पर केस

Wed, 06 Apr 2022 12:42 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 06 Apr 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
fir on kotedar
बाराबंकी। अंगूठा लगवाकर राशन न देने और सरकारी अनाज की काजाबाजारी का मामला जांच में पकड़ा गया है। जिलाधिकारी से मिली अनुमति के बाद पूर्ति निरीक्षक ने कोटेदार के खिलाफ फतेहपुर कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

फतेहपुर क्षेत्र के साढ़ेमऊ की कोटेदार रमादेवी पर अंगूठा लगवाकर अनाज न देने का आरोप लगाते हुए मामले की शिकायत कार्डधारकों ने सोमवार को विधायक साकेंद्र प्रताप वर्मा से की थी। विधायक के आदेश पर पूर्ति निरीक्षक आरएन मिश्रा ने मामले की जांच की तो पाया कि दुकान पर 33 क्विंटल गेहूं, 20 क्विंटल चावल, 10 किलो चना, 10 किलो नमक और 10 लीटर रिफाइंड गायब है। उन्होंने आशंका जताई कि इसका कार्डधारकों में वितरण करने के बजाए कालाबाजारी कर ली गई।
विज्ञापन

उन्होंने पूरी जांच रिपोर्ट कार्रवाई की संस्तुति करते हुए जिलाधिकारी को भेजी थी। इस पर जिलाधिकारी ने कोटेदार के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम की धाराओं में केस दर्ज कराने की अनुमति दे दी है। डीएसओ राकेश कुमार तिवारी के आदेश पर पूर्ति निरीक्षक आरएन मिश्रा ने कोटेदार रमादेवी के खिलाफ तहरीर कोतवाली फतेहपुर में दी है। तहरीर मिलने के साथ ही पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed