{"_id":"5e4ed3ce8ebc3ecf2749b6b4","slug":"fir-barabanki-news-lko509679346","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे के स्थान पर परीक्षा दे रही एक और छात्रा पकड़ी गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरे के स्थान पर परीक्षा दे रही एक और छात्रा पकड़ी गई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। जिले में गुरुवार को दूसरे के स्थान पर परीक्षा देते हुए एक छात्रा को पकड़ा गया। केंद्र व्यवस्थापक ने उसके खिलाफ सफदरगंज थाने में तहरीर दी है। तीन दिन में दूसरे के स्थान पर परीक्षा देने का यह दूसरा मामला है। तीसरे दिन दोनों पालियों में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के साढ़े 12 सौ विद्यार्थियों ने परीक्षा छोड़ी।
यूपी बोर्ड की परीक्षा में गुरुवार सुबह की पाली में हाईस्कूल गृह विज्ञान विषय के 21 हजार 605 विद्यार्थियों के सापेक्ष 20 हजार छह सौ पांच ने परीक्षा दी। 1201 अनुपस्थित रहे। पहली पाली में ही सुंदरलाल इंटर कॉलेज औरेला सफदरगंज केंद्र पर बाराबंकी पब्लिक स्कूल जंगरा बसावनपुर की एक छात्रा दूसरे के स्थान पर परीक्षा देती पकड़ी गई। छात्रा का नाम प्रवेश-पत्र में हिंदी व अंग्रेजी के अक्षरों में भिन्न होने पर मामला पकड़ में आया। ऐसे में डीआईओएस के आदेश पर केंद्र व्यवस्थापक राजकुमार ने सफदरगंज थाने में छात्रा पर मुकदमा दर्ज करने की तहरीर दी है। डीआईओएस राजेश कुमार वर्मा ने बताया कि गुरुवार सुबह की पाली में सुंदर लाल इंटर कॉलेज में एक छात्रा के दूसरे के स्थान पर परीक्षा देने की आशंका जताई गई थी। प्रवेश-पत्र पर हिंदी व अंग्रेजी में लिखा नाम भिन्न था। इसकी जांच कराई जा रही है। उसके बाद कार्रवाई की जाएगी।