{"_id":"68cef5888971fbc0bb09cc34","slug":"fine-imposed-along-with-confiscation-of-iron-kiosk-barabanki-news-c-315-1-slko1014-148097-2025-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: लोहे की गुमटी जब्त करने के साथ लगा जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: लोहे की गुमटी जब्त करने के साथ लगा जुर्माना
Sun, 21 Sep 2025 12:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Sun, 21 Sep 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। शहर के मुख्य मार्गों व बाजारों को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए संचालित अभियान शनिवार को भी चला। इस दौरान नगर पालिका की टीम ने पुलिस की मौजूदगी में निबलेट तिराहे से लेकर घंटाघर होते हुए सट्टी बाजार और फजलुर्रहमान पार्क तक अतिक्रमण हटाया।
ईओ संजय शुक्ला ने बताया कि कर अधिकारी कमलेश चौबे के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई के दौरान सड़क किनारे रखी एक लोहे की गुमटी को जब्त किया गया। साथ ही एक दुकान से आठ किलो पॉलिथीन बरामद होने पर संचालक से डेढ़ हजार रुपये का जुर्माना भी वसूला गया। अभियान के दौरान छोटी-बड़ी मिलाकर करीब 84 होर्डिंग हटाई गई। एक स्थान पर कुछ लोगों ने लकड़ी का गुमटी बनाकर अवैध कब्जा कर रखा था जिसे हटवाया गया। अब रविवार को अभियान निबलेट तिराहे से लेकर छाया चौराहा होते हुए कंपनी बाग चौराहे तक अभियान चलाया जाएगा। (संवाद)