{"_id":"6a5bddf0423ea4d42c0d2805","slug":"finance-employee-goes-missing-after-party-body-found-in-canal-5-km-away-barabanki-news-c-315-1-brp1006-174564-2026-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: पार्टी के बाद फाइनेंसकर्मी लापता, नहर में पांच किमी दूर मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: पार्टी के बाद फाइनेंसकर्मी लापता, नहर में पांच किमी दूर मिला शव
Sun, 19 Jul 2026 01:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Sun, 19 Jul 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। सफदरगंज थाना के अंबौर गांव निवासी अजय बाजपेई (40) शुक्रवार रात शहर के निकट सतरिख इलाके के चौपुला तिराहे के पास रिजॉर्ट में आयोजित पार्टी के दौरान लापता हो गए। उनका जूता व मोबाइल की चार्जिंग लीड नहर किनारे पुल पर पड़ी मिली। खोजबीन के दौरान नहर में ही करीब पांच किमी दूर अजय का शव मिला।
अजय के पुत्र आभास के मुताबिक उनके पिता अजय लखनऊ के कुकरैल बांध के पास स्थित डीएसआर फाइनेंस कंपनी में कार्यरत थे। वह कंपनी संचालक सुनील सचान के साथ फाइनेंस किए गए वाहनों के पंजीकरण सहित अन्य कार्य देखते हैं। शुक्रवार रात 9:04 बजे उनकी पिता से अंतिम बार फोन पर बात हुई थी।
अजय ने बताया था कि वह बाराबंकी में हैं और थोड़ी देर में घर पहुंच रहे हैं। इसके बाद उनका मोबाइल बंद हो गया। शनिवार सुबह तलाश शुरू की तो चौपुला से भनौली जाने वाले पुल के किनारे अजय का एक जूता और मोबाइल की चार्जिंग लीड पड़ी मिली। बेटे ने हत्या की आशंका भी जताई है। पुलिस ने मौके पर जाकर जांच की।
विज्ञापन
एसएचओ डीके सिंह ने बताया कि शुक्रवार रात पास के ही रिजाॅर्ट में पार्टी आयोजित हुई थी। पार्टी की बुकिंग कराने वाले शहर के लखपेड़ाबाग निवासी विनय प्रताप ने बताया कि अजय भी पार्टी में शामिल हुए थे। उन्होंने शराब पी थी और खुशी में 500 रुपये के नोट भी उड़ाए थे।
रात करीब नौ बजे वह पार्टी से अकेले निकल गए थे। कैमरे में अजय नशे की हालत में रिजाॅर्ट से निकलते हुए दिखे। खोजबीन के दौरान शनिवार शाम सफदरगंज इलाके में सेमरी गांव के पास झाल में शव मिल गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। छानबीन जारी है।
............................................
बेलदार ने कहा था, कोई बह गया
शिवपुरी निवासी ऑक्सीजन प्लांट संचालक अभिषेक ने बताया कि रात करीब 11:30 बजे जब वह कार से गुजर रहे थे, तब चौपुला स्थित सिंचाई विभाग के कर्मचारी ने उन्हें रोककर बताया कि एक व्यक्ति प्रतापगंज रजबाहा में बह गया है। वह रस्सा लेकर पहुंचे लेकिन कोई दिखा नहीं।