{"_id":"619a9fb159521713c5543f79","slug":"filaria-control-campaign-will-run-from-today-barabanki-news-lko605501468","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से चलेगा फाइलेरिया नियंत्रण अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से चलेगा फाइलेरिया नियंत्रण अभियान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। फाइलेरिया पर नियंत्रण व बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा सोमवार से अभियान शुरू किया जाएगा। इस दौरान आशा बहू व आंगनबाड़ी कर्मचारी घर-घर जाकर लोगों को जागरूक करेंगी और आयु के अनुसार लोगों को दवा खिलाएंगी। इसके लिए विभाग ने 3012 टीमों को लगाया है।
कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. डीके श्रीवास्तव ने बताया कि जिले में आशा बहू और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की टीमें गठित की गई हैं जो लोगों को घर-घर जाकर आयु के हिसाब से फाइलेरिया की दवा खिलाएंगी और इसके साथ ही इस रोग से बचाव के लिए जागरूक भी करेंगी। इस कार्य में पॉथ संस्था का भी सहयोग लिया जा रहा है।
गठित की गई टीमें प्रतिदिन कम से कम 25 घरों पर जाकर लोगों को दवा खिलाएंगी। इस काम को दस दिन में पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने बताया कि इस दौरान शून्य से दो वर्ष तक के बच्चों, गर्भवती व गंभीर रूप से बीमार बुजुर्गों को दवा नहीं खिलाई जाएगी।