फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Fijaon have filled the Jingle Bell ...

फिजाओं मेें गूंजने लगी है जिंगल बेल ...

Tue, 22 Dec 2015 11:12 PM IST
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 22 Dec 2015 11:12 PM IST
विज्ञापन
फोटो- 3, 4, 5, 6
विज्ञापन


क्रिसमस पर्व शुक्रवार को धूमधाम से मनाया जाएगा। चर्च व स्कूलों में क्रिसमस सेलिबेरशन की तैयारियां को लेकर साज-सज्जा के साथ ही क्रिसमस ट्री को झालरों से आकर्षक रूप दिया जा रहा है। शहर के दो प्रमुख गिरजाघरों को सजाने का काम चल रहा है। चर्च में प्रार्थना का दौर शुरू हो गया। शहर के कई मिशनरी स्कूलों में भी क्रिसमस-ट्री को सलीके से सजाया गया है। शहर में रहने वाले करीब पांच सौ ईसाई परिवारों ने  पर्व को धूमधाम से मनाने की तैयारी है।

क्रिसमस डे मनाने के लिए शहर में तैयारियां चल रही हैं। विशेषकर गिरजाघरों की रगांई पोताई की जा रही है और गिरजाघरों को बिजली व रंगबिरंगी झालरों से सजाने की तैयारी की जा रही है। ईसाई समुदाय के परिवारों में इस पर्व को लेकर खासा उत्साह है। एंथोनी स्कूल में यीशु के जन्म की झांकी सजाई गई है। मेथोडिस्ट चर्च के फादर क्रिस्टोफर सैमुअल ने बताया कि गिरजाघरों में कैरल सिगिंग शुरू हो गई है। क्रिसमस-डे के एक दिन पूर्व देर रात गिरजाघरों में पूजा होगी व शुक्रवार को जन्मदिवस मनाया जाएगा और गिरजाघर में प्रार्थना भी की जाएगी।
विज्ञापन


दशकों पुराने हैं दोनों चर्च
करीब 26 सौ की इसाई आबादी वाले जिले में दोनों चर्च दशकों पुराने हैं। शहर के सिय्योन व देवां रोड स्थित मैथोडिस्ट चर्च को काफी साज सज्जा देकर इन्हे आकर्षक रूप दिया जर जा रहा है। इसाई समुदाय के लोगों ने चर्च की सजावट के लिए तैयारियां शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्ड के जरिए भेज रहे बधाई
जमाना भले ही हाईटेक हो गया हो, लेकिन जो भावनाएं कार्ड के माध्यम से व्यक्त की जा सकती हैं। वह ईमेल या मैसेज में नहीं हो सकती। यही वजह है ग्रीटिंग कार्ड के जरिए लोग अपनी भावनाओं को शेयर कर रहे हैं। शहर स्थित गिफ्ट गैलरी पर ग्रीटिंग कार्ड खरीदने में लोग जुटे रहे।

दुकानों पर सेंटा क्लाज की धूम
गिफ्ट शाप पर क्रिसमस ट्री से लेकर झालर, गिफ्ट कार्ड, सेंटा क्लाज की ड्रेस, स्टीकर, बेल व आर्टीफिशियल सेंटा क्लाज लोगों के उमंग और उत्साह को बढ़ा रहे हैं। क्रिसमस ट्री, थर्माकोल व टेडी बियर से बने सेंटा क्लाज क्रिसमस पर बने ग्रीटिंग कार्ड, स्टेच्यू आफ मारिया एंड जीसस, सेंटा क्लाज कैप, सेंटा का मुखौटा तरह तरह के स्टीकर, क्रिसमस ट्री सजाने के लिए सामग्री घंटियां, ढोलक, गोले रंगीन, टाफी आदि, प्लास्टिक की बेल, सेंटा क्लाज की ड्रेस आकर्षण का केंद्र बनी है।


छोटे सेंटाक्लाज ने बांटी टॉफी
 क्रिसमस  के दो दिन पूर्व विभिन्न स्कूलों में बच्चों द्वारा झांकी सजाकर  यीशु की जीवन लीला का मंचन किया गया। शहर स्थित सेंट  एंथोनी स्कूल में क्रिसमस सेलिब्रेशन धूमधाम से मनाया गया। कक्षा एक से  लेकर कक्षा आठ तक के बच्चों ने यीशु राजा आया खुशियां लाया.. समेत कई गीतों  पर डांस कर सभी का मन मोह लिया। विद्यालय के फादर द्वारा प्रभु यीशु के  विषय में जानकारी दी गई। शहर स्थित बाला जी का बचपन स्कूल  में आयोजित कार्यक्रम में नन्हे मुन्ने बच्चों ने आर्गन सांग पर नृत्य कर  सभी का मन मोह लिया। किंग जार्ज इंटर कालेज में क्रिसमस डे पर बच्चों  द्वारा क्रिसमस ट्री झांकी सजाई गई। नन्हे सेंटाक्लाज ने बच्चों में टाफी व  गुब्बारे बांटे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed