{"_id":"6504b78be41d48fcc406e618","slug":"fever-took-the-life-of-an-innocent-child-barabanki-news-c-315-1-brp1007-4500-2023-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: बुखार ने मासूम की ले ली जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: बुखार ने मासूम की ले ली जान
Sat, 16 Sep 2023 01:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Sat, 16 Sep 2023 01:29 AM IST
विज्ञापन
निंदूरा (बाराबंकी)। बुखार से हो रहीं मौतों का सिलसिला थम नहीं रहा है। बुखार की चपेट में आकर एक और मासूम की जान चली गई। सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव पहुंच कर पीड़ितों की जांच की और रोग से बचाव के प्रति जागरुक किया।
क्षेत्र के खुज्झी गांव निवासी युवराज (3) पुत्र प्यारेलाल की शुक्रवार को मौत हो गई। युवराज का सीतापुर के सिधौली स्थित निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। परिजनों का कहना है कि वह तीन दिन से बुखार से पीड़ित था। निजी चिकित्सकों को दिखाया गया था, लेकिन कोई सुधार न होने पर सिधौली स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां पर इलाज चल रहा था। शुक्रवार सुबह हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने लखनऊ के लिए रेफर कर दिया।
लखनऊ ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। इस संबंध में सीएचसी घुंघटेर के अधीक्षक डाॅ. आरपी वर्मा ने बताया कि जानकारी होने पर गांव टीम भेजी गई थी। जांच में बच्चे को निमोनिया होने की बात सामने आई है। शिविर लगाकर स्वास्थ्य विभाग की टीम की ओर से 65 मरीजों को दवा दी गई और 15 के नमने लिए गए हैं। जहां पर भी बुखार की सूचना मिलती है, टीमें भेजी जा रही हैं।