फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Fever spread in five localities, more than 30 sick

Barabanki News: पांच मोहल्लों में फैला बुखार, 30 से ज्यादा बीमार

Wed, 20 Nov 2024 03:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Wed, 20 Nov 2024 03:07 AM IST
विज्ञापन
Fever spread in five localities, more than 30 sick
बाराबंकी के हैदरगढ़ कस्बा ​​​स्थित खाली स्थान पर बिखरा  कूड़ा।
हैदरगढ़ (बाराबकी)। बुखार का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। अछेछा गांव के बाद हैदरगढ़ कस्बे के पांच मोहल्लों के लोग डेंगू और बुखार की चपेट में हैं। यहां पर 30 से ज्यादा बुखार चिह्नित हुए हैं। जबकि दो लोगों को डेंगू की पुष्टि के बाद इलाज के लिए लखनऊ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इलाके में तीन दिन पहले ही डेंगू जैसे लक्षण वाली एक महिला की इलाज के दौरान मौत तक हो चुकी है। इसके बावजूद रोकथाम को लेकर स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदार उदासीन बने है।
विज्ञापन

कस्बा हैदरगढ़ के मोहल्ला सब्जीमंडी के पानी टंकी वाली गली में शिवा अवस्थी (18), मानसी मिश्रा (23), अंशिका अवस्थी (20), मुन्नी अवस्थी (60), शशी अवस्थी (40), आयुष (17), लता अवस्थी (45), शुभम (24), शिवम (25), इंद्रकुमार गुप्ता (36) व देवकीनंदन गुप्ता (58) सहित तीस से अधिक लोग बीते तीन दिनों से बुखार से पीड़ित हैं। सत्यम मिश्रा का लखनऊ व कमला का बाराबंकी में इलाज चल रहा है। बनारसी लाल व चंपा की जांच में डेंगू की पुष्टि हुई है। सीएचसी अधीक्षक डॉ. सौरभ शुक्ला ने बताया कि बुखार के मरीजों का इलाज व जांच सीएचसी पर कराई जा रही है। किसी में डेंगू की पुष्टि नहीं हुई है। गंदगी व नालियों में दूषित पानी का जमावड़ा बीमारी फैलने का कारण बना है। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि नियमित सफाई, फागिंग व एंटीलार्वा का छिड़काव न होने के कारण परेशानी बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed