फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   festival in city

रंगाें की फुहार के साथ जमकर खेली गई होली

Fri, 25 Mar 2016 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Fri, 25 Mar 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
festival in city
बाराबंकी। बुधवार को होली के अवसर पर धनोखर चौराहा पर होली खेलते युवा। - फोटो : अमर उजाला
होली का त्योहार बुधवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कई स्थानों खासकर ग्रामीण अंचलों में गुुरुवार को खूब रंग चला। शहर के विभिन्न चौराहों पर एकत्र लोगों ने गाजे बाजे के साथ जुलूस निकाला और एक दूसरे को रंग लगा जमकर धमाल मचाया। दोपहर बाद तक चले होली के इस हुड़दंग में शहर वासियों के अलावा जनप्रतिनिधि भी शामिल हुए और लोगों का उत्साहवर्धन किया। शाम को लोग एक दूसरे के घर पहुंचे और गले मिलकर होली की बधाई दी। वहीं घर आए लोगों को गुझिया खिलाकर स्वागत सत्कार किया गया।
विज्ञापन


होली की उमंग का रंग हर तरफ बिखरा दिखाई दिया। सूरज की किरणों के निकलने के साथ ही हुरियारों की टोली रंग गुलाल लेकर निकल पड़ी। सुबह से ही उड़ते रंग व गुलाल से धरती सतरंगी दिखने दिखने लगी। बच्चों व युवाओं ने डीजे आदि पर जमकर नृत्य किया।
विज्ञापन


रंग के पर्व पर बुधवार को शहर में छाया चौराहा, धनोखर, घंटाघर, सतरिख नाका, पैसार नाका, देवां रोड़, सोमैयानगर, बंकी, लखपेड़ाबाग, आवास विकास में सुबह से ही लोग जुटने लगे। लोगों ने एक दूसरे को रंग लगाकर पूरी तरह से सराबोर कर दिया। गाजे बाजे के साथ निकाले गए जुलूस में लोग जमकर थिरके और खूब धमाल मचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं होली की मस्ती में हुरियारों के गायन ने चार चांद लगा दिए। गुरुवार को भी खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में कई स्थानों पर सुबह से लेकर दोपहर बारह बजे तक होली का हुडदंग चलता रहा। नागेश्वरनाथ मंदिर पर होली मिलन समारोह हुआ। इस मौके पर डीएम अजय यादव व पुलिस अधीक्षक व आयोजक विनोद गाबा आदि मौजूद रहे।


नागेश्वरनाथ मंदिर पर आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आए बच्चाें व बड़ाें ने समारोह का आनंद उठाया। देर शाम तक लोगों एक दूसरे के घर आना जाना लगा रहा। घर आए मेहमानों का गुझिया, चिप्स, पापड़ आदि पकवान खिलाकर स्वागत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed