फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Fertilizer not available on Society

Barabanki News: समितियों पर नहीं मिल रही खाद

Fri, 11 Oct 2024 05:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Fri, 11 Oct 2024 05:01 AM IST
विज्ञापन
Fertilizer not available on Society
साधन सहकारी समिति उस्मानपुर में सचिव के इंतजार में बैठे किसान।  संवाद
बाराबंकी। आलू की बोआई शुरू होने से पहले ही एनपीके के साथ ही डीएपी को लेकर मारामारी शुरू हो गई है। खाद लेने के लिए समितियों पर जा रहे किसानों को मायूस हो लौटना पड़ रहा है। उधर, डीएम के निर्देश के बाद प्री पोजीशनिंग स्टॉक से समितियों को एनपीके व डीएपी का वितरण शुरू करा दिया गया है। समितियों पर सत्यापन व वितरण कराने के लिए लेखपालों की ड्यूटी लगाई गई है। इसी के साथ दो रैक एनपीके की डिमांड भेजी गई है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि जिले में करीब 22 हजार हेक्टेयर भूमि में आलू की खेती की जाती है। ज्यादातर किसान नवंबर में आलू की बोआई शुरू करते हैं लेकिन उस समय दिक्कतों का सामना न करना पड़े, इसलिए किसान अभी से एनपीके के साथ ही डीएपी के लिए समितियों पर पहुंचने लगे हैं।
विज्ञापन


मांग अधिक और आपूर्ति कम होने की वजह से आधे से ज्यादा समितियों पर खाद की अनुपलब्धता है। जिन समितियों पर खाद है, वहां से सचिव के नदारद होने के चलते किसान निराश होकर लौट रहे हैं। डीएम सत्येंद्र कुमार के निर्देश के बाद प्री पोजीशनिंग स्टॉक से करीब 2975 एमटी एनपीके एवं 1872 एमटी डीएपी का वितरण शुरू किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब तक करीब 68 समितियों पर एनपीके और डीएपी भेजे जाने का दावा किया जा रहा है। ऐसे में अब प्री पोजीशनिंग स्टॉक में 1725 एमटी एनपीके एवं 1550 एमटी डीएपी ही शेष है। इसका भी वितरण रविवार तक कराने की बात कही जा रही है।




दो रैक एनपीके की मांग की गई है
प्री पोजीशनिंग स्टॉक से समितियों पर खाद का वितरण कराया जा रहा है। जल्द ही सभी समितियों पर खाद मुहैया करा दी जाएगी। दो रैक एनपीके की मांग की गई है जिसमें से एक रैक अगले सप्ताह तक प्राप्त होगी।
- राजितराम, जिला कृषि अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed