{"_id":"617c4d2a61c67248c678d4c9","slug":"fertilizer-barabanki-news-lko602358983","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिकअप लदी खाद पकड़ी, जांच में क्लीन चिट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिकअप लदी खाद पकड़ी, जांच में क्लीन चिट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
त्रिवेदीगंज (बाराबंकी)। अवैध खनन की जांच करने जा रही राजस्व टीम को देख पिकअप पर खाद लेकर जा रहे लोग गाड़ी छोड़कर भाग गए। मामला संदिग्ध होने पर एसडीएम ने खाद लदी पिकअप की सुपुर्दगी पड़ोस के ग्राम प्रधान को दी। उसके बाद जिला कृषि अधिकारी को सूचना दी। जिस पर शुक्रवार को मौके पर पहुंच जिला कृषि अधिकारी ने जांच की।
अवैध खनन की सूचना पर बृहस्पतिवार की देर रात एसडीएम शालिनी प्रभाकर ने राजस्व टीम को जांच के लिए भेजा। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के पास राजस्व टीम व पुलिस को देख पिकअप पर खाद लेकर जा रहे लोग अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले। मौके पर राजस्व कर्मियों की जांच में पिकअप वाहन पर लदी करीब 80 बोरी खाद डीएपी, पोटाश व जिंक संदिग्ध पाई गई।
एसडीएम के निर्देश पर खाद लादी पिकअप को कर्मेमऊ प्रधान वासुदेव की सुपुर्दगी में दे दिया गया। इसकी सूचना पर शुक्रवार को जिला कृषि अधिकारी संजीव कुमार जांच करने पहुंचे। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि पिकअप पर लदी खाद हरियाणा राज्य की नहीं थी।
विज्ञापन
यह खाद महादेव एंड संस से लवकुश फर्टिलाइसजर्स छंदरौली जा रही थी। इसके कागजात लवकुश एंड संस के प्रोपराइटर्स द्वारा प्रस्तुत किए गए हैं। उसका कहना था कि ओवर लोडिंग होने के कारण चालक पिकअप छोड़कर भाग गया था। पिकअप पर 40 बोरी मोजेक कंपनी की डीएपी, 20 बोरी सुपर व नौ बोरी पोटाश लदी थी।