फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Female student killed after being hit by a bike; road blocked for four hours with the body.

Barabanki News: बाइक की चपेट में आकर छात्रा की मौत, शव रखकर चार घंटे सड़क जाम

Sun, 26 Jul 2026 12:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Sun, 26 Jul 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
Female student killed after being hit by a bike; road blocked for four hours with the body.
बाइक की चपेट में आकर छात्रा की मौत, शव रखकर चार घंटे सड़क जाम
बाराबंकी। हेतमापुर-सूरतगंज मार्ग पर शुक्रवार को बाइक की चपेट में आकर घायल हुई लालपुर करौता के किसान रामसेवक की आठ वर्षीय पुत्री पूजा की इलाज के दौरान मौत हो गई। शनिवार शाम लखनऊ से शव गांव पहुंचते ही ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। हादसे के बाद पकड़े गए बाइक सवार को चौकी से छोड़ देने व रिपोर्ट नहीं दर्ज करने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने शाम साढ़े पांच बजे सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। रात करीब साढ़े नौ बजे तक प्रदर्शन चलता रहा।
विज्ञापन

लालपुर करौता के रामसेवक की पुत्री पूजा प्राथमिक विद्यालय कुतलूपुर की छात्रा है। शुक्रवार सुबह पूजा पैदल ही स्कूल जा रही थी। इस दौरान हेतमापुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गई। बच्ची को सीएचसी से जिला अस्पताल फिर लखनऊ के डॉ. राममनोहर लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

शनिवार को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। शाम करीब पांच बजे शव पहुंचा। ग्रामीणों ने कहा कि बाइक और चालक को पकड़कर पुलिस के सुपुर्द किया था, लेकिन लालपुर करौता चौकी पुलिस ने कार्रवाई करने के बजाय उन्हें छोड़ दिया। रोते-बिलखते परिजनों के साथ ग्रामीणों ने शव को हेतमापुर-सूरतगंज के लालपुर चौराहे पर शव रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ ही देर में यातायात ठप हो गया। दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। पुलिस पहुंची मगर ग्रामीण मानने को तैयार नहीं थे। रात करीब नौ बजे सीओ व आसपास के तीन-चार थानों की पुलिस पहुंच गई। मृतका पूजा छह बहन और एक भाई में दूसरे नंबर पर थी। सीओ जगत राम कनौजिया ने मामले में कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई के आश्वासन पर रात करीब सवा नौ बजे प्रदर्शन समाप्त कर दिया गया।

बाइक की चपेट में आकर छात्रा की मौत, शव रखकर चार घंटे सड़क जाम

बाइक की चपेट में आकर छात्रा की मौत, शव रखकर चार घंटे सड़क जाम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed