फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   FCI refunds 18 trucks loaded

एफसीआई ने वापस कर दिए चावल लदे 18 ट्रक

Sun, 17 Dec 2017 11:41 PM IST
बाराबंकी
बाराबंकी Updated Sun, 17 Dec 2017 11:41 PM IST
विज्ञापन
FCI refunds 18 trucks loaded
नवीनमंडी स्थल में खरीद क्रय केंद्र पर डंप धान की बोरियां। - फोटो : अमर उजाला
एफसीआई के मानकों पर सरकारी चावल खरा नहीं उतरा रहा है। यही कारण है कि अब तक करीब 18 ट्रक चावल वापस किया जा चुका है। एफसीआई द्वारा सरकारी चावल लदे ट्रक वापस करने की वजह से धान खरीद केंद्रों से धान की उठान नहीं हो पा रही है जिससे इसका असर धान की खरीद पर पड़ने लगा है। जगह न होने की बात कहकर क्रय केंद्र प्रभारी किसानों को कई दिनों तक केंद्र पर ही खड़ा रखते हैं जिससे किसान खासे परेशान हैं।
विज्ञापन


मानकों के विपरीत बताकर सरकारी चावल लदे ट्रकों को वापस करने का यह खेल एफसीआई काफी पुराना है। धान खरीद में हर साल यही समस्या धान बेचने वाले किसानों के परेशानी का सबब बन जाती है।
विज्ञापन


जिसकी वजह से किसानों को अपना धान औने-पौने दामों पर व्यापारियों और बिचौलियों के हाथों बेचना पड़ता है लेकिन इस समस्या का स्थाई हल आज तक नहीं निकाला जा सका है जबकि यह मामला उच्चाधिकारियों तक पहुंचता है और धान की खरीद बंद होने के साथ यह मुद्दा भी ठंडे बस्ते में चला जाता है लेकिन अधिकारियों की इस लापरवाही का खामियाजा किसानों को भुगतना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस वर्ष भी यही हो रहा है। अब तक करीब 35 हजार एमटी धान की खरीद की जा सकी है। लेकिन एफसीआई ने महज 4 हजार एमटी चावल ही लिया है। जिसमें से 18 ट्रक चावल मानकविहीन बताकर वापस कर दिए। जिसके चलते क्रय केंद्रों से धान की उठान नहीं हो पा रही है।

एफसीआई गोदाम पर जो भी चावल उसके मानकों के अंतर्गत आता है उसे हर हाल में अनलोड कर लिया जाता है। लेकिन जो चावल मानक के अनुरुप नहीं होता है वही ट्रक वापस किए जाते हैं।- विनय कुमार, धान खरीद अधिकारी, एफसीआई


एफसीआई ने अब तक 18 ट्रक सरकारी चावल यह कहकर वापस कर दिया है कि वह मानक के अनुरुप नहीं है। चावल लदे ट्रक वापस होने से मिलर्स क्रय केंद्रों से धान की उठान करने में आनाकानी करने लगे हैं। जिससे इसका असर धान की खरीद पर पड़ने से इंकार नहीं किया जा सकता है। -प्रभाकांत द्विवेदी, जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed