फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Father beaten with sticks for refusing to drink alcohol, dies

Barabanki News: शराब पीने से मना करने पर पिता को लाठियों से पीटा, मौत

Wed, 05 Jul 2023 01:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Wed, 05 Jul 2023 01:07 AM IST
विज्ञापन
Father beaten with sticks for refusing to drink alcohol, dies
बाराबंकी। रामनगर कोतवाली क्षेत्र में शराब पीने से मना करने व अभद्रता के लिए टोकने पर पुत्र ने पिता को लाठियों से पीट दिया। इससे घायल बुजुर्ग ने मंगलवार को लखनऊ में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। बहन की तहरीर पर भाई के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर पुलिस उसकी तलाश कर रही है। घटना से ग्रामीण स्तब्ध हैं।
विज्ञापन


रामनगर कोतवाली क्षेत्र के करसा कला गांव निवासी अब्दुल अजीज (65) के तीन बेटे हैं। सबसे छोटा पुत्र जुबेर (27) बिगड़ैल स्वभाव का है। वह शराब पीता है। इसे लेकर परिजन उससे परेशान रहते थे। कोतवाल सुरेश पांडेय ने बताया कि शनिवार की रात करीब 11 बजे जुबेर शराब पिए था। इसी को लेकर पिता अब्दुल अजीज व बहन हसमतुल ने उसे टोका तो कहासुनी होने लगी। पिता ने शराब न पीने व अभद्रता से रोका तो उसने गुस्से में आकर लाठियों से पिता पर हमला कर दिया।
विज्ञापन



गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग को परिजन बिना पुलिस को सूचना दिए रात में ही लखनऊ के एक अस्पताल लेकर चले गए। मंगलवार की सुबह बहन की तहरीर पर ही रामनगर कोतवाली में पुत्र जुबेर के खिलाफ हमले का केस दर्ज किया गया था। पुलिस जांच कर रही थी कि शाम को अब्दुल अजीज की इलाज के दौरान मौत हो गई। रामनगर के कोतवाल सुरेश पांडेय ने बताया कि इसी मुकदमे में गैर इरादतन हत्या की धारा बढ़ाई जा रही है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed