{"_id":"6a9dcb3ec51532f57c0b17c0","slug":"farmers-staged-a-16-hour-sit-in-protest-for-electricity-barabanki-news-c-315-1-lu11010-178716-2026-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: बिजली के लिए किसानों ने 16 घंटे दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: बिजली के लिए किसानों ने 16 घंटे दिया धरना
Mon, 07 Sep 2026 01:51 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Mon, 07 Sep 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
रामनगर। भारतीय किसान यूनियन (भदौरिया) गुट के किसानों ने शनिवार रात रामनगर डिविजन पर धरना-प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन लो वोल्टेज और अघोषित बिजली कटौती की समस्याओं को लेकर था। किसानों का यह धरना लगातार 16 घंटे तक चला। रविवार को एसडीएम आकांक्षा गुप्ता ने किसानों से बातचीत की। एसडीएम के आश्वासन के बाद किसानों ने धरना स्थगित कर दिया।
भाकियू के जिला अध्यक्ष रवींद्र कुमार सिंह ने बताया कि सूरतगंज सब स्टेशन से जुड़े गांवों में गंभीर बिजली समस्या है। अघोषित कटौती और लो वोल्टेज से ग्रामीण परेशान हैं। बिजली विभाग मुश्किल से 10 से 12 घंटे बिजली आपूर्ति कर रहा है। इसमें भी हर 20 से 30 मिनट पर आपूर्ति बाधित हो जाती है। किसानों का कहना है कि बिजली विभाग की मनमानी बहुत परेशान कर रही है।