{"_id":"69fe3c08842e471f6c026fbd","slug":"farmer-leader-mukesh-was-remembered-on-his-death-anniversary-barabanki-news-c-315-1-brb1001-166874-2026-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: पुण्यतिथि पर किसान नेता मुकेश को किया याद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: पुण्यतिथि पर किसान नेता मुकेश को किया याद
Sat, 09 May 2026 01:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Sat, 09 May 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। भारतीय किसान यूनियन के पूर्व जिलाध्यक्ष रहे दिवंगत मुकेश सिंह की पुण्यतिथि शुक्रवार को जिले में मनाई गई। इस अवसर पर विभिन्न स्थानों पर श्रद्धांजलि सभाएं आयोजित की गईं।
मुकेश सिंह ने जीवन भर किसानों की समस्याओं के लिए संघर्ष किया। निंदूरा क्षेत्र के निगोहां गांव में भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। ब्लॉक अध्यक्ष देवेंद्र कुमार वर्मा ने कार्यकर्ताओं से उनके बताए मार्ग पर चलने की अपील की। दरियाबाद में भाकियू जिलाध्यक्ष हौसला प्रसाद की अध्यक्षता में कार्यकर्ताओं ने पुष्प अर्पित किए। ब्लॉक अध्यक्ष प्रीतम वर्मा ने मुकेश सिंह के नेक कार्यों को सराहा। सिद्धौर के तपापुर गांव में शनिवार को मुकेश सिंह की सातवीं पुण्यतिथि मनाई गई। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष राजेश वर्मा की दादी दिवंगत फूलझारा की आठवीं पुण्यतिथि भी थी। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने सीएचसी कोठी में गर्भवती महिलाओं को फल वितरित किए। भाकियू जिला उपाध्यक्ष राजेश वर्मा, श्रवण चौहान, जिला प्रवक्ता सनत वर्मा, सुरेंद्र सिंह , ब्रजपाल, सुदीप कुमार, अजय पटेल, शिव नंदन, देशराज, अंकित वर्मा आदि मौजूद रहे।