{"_id":"69ed23dce5949cebbd00541f","slug":"farmer-hit-by-bike-dies-barabanki-news-c-315-1-brp1006-165317-2026-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: बाइक की चपेट में आया किसान, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: बाइक की चपेट में आया किसान, मौत
Sun, 26 Apr 2026 01:58 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Sun, 26 Apr 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। हैदरगढ़-बाराबंकी राजमार्ग पर जैदपुर क्षेत्र के बरौली मलिक चौराहे पर शुक्रवार देर शाम सड़क पार करते समय बाइक की टक्कर से गांव निवासी सियाराम (65) की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद मामले में कार्रवाई शुरू की है।
पुलिस के अनुसार बरौली मलिक निवासी सियाराम किसान थे। शुक्रवार शाम वह गांव से बाहर निकलकर चौराहे की ओर पहुंचे और सड़क पार कर रहे थे। इसी दौरान बाराबंकी की ओर से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर जुटे ग्रामीणों ने बाइक सवार की पहचान कर ली और गंभीर रूप से घायल सियाराम को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया।
डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद माइक्रो सर्जरी की सुविधा न होने के चलते उन्हें लखनऊ के केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। परिजन उन्हें लेकर लखनऊ जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। मृतक अपने पीछे चार पुत्र और चार पुत्रियां छोड़ गए हैं, जिनमें सभी का विवाह हो चुका है।