फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Farmer dies after being hit by tractor-trolley, daughter-in-law and grandson survive

Barabanki News: ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आकर किसान की मौत, बहू-पोता बचे

Wed, 20 May 2026 01:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Wed, 20 May 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
Farmer dies after being hit by tractor-trolley, daughter-in-law and grandson survive
बाराबंकी। फतेहपुर से बेलहरा जाने वाले मार्ग पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आकर कछुहनपुरवा निवासी किसान देशराज सिंह (48) की मौत हो गई। बहू व पोते को मामूली चोटें आई हैं। दुर्घटना के बाद चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर भाग गया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

मोहम्मदपुर खाला क्षेत्र के कछुहनपुरवा निवासी देशराज सिंह सोमवार रात अपनी पुत्रवधू व पोते के साथ बाइक से फतेहपुर से दवा लेकर घर लौट रहे थे। पुलिस के अनुसार मोहारी गांव के पास बाइक ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आ गई, जिससे वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने उन्हें उपचार के लिए सीएचसी फतेहपुर पहुंचाया।
विज्ञापन

सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने उन्हें लखनऊ के लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया। वहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। जबकि बहू व पोते को मामूली चोटें आई हैं। देशराज अपने पीछे पत्नी दीपा सिंह और तीन पुत्र विमल (25), शिवम (22) तथा शुभम (18) को छोड़ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

देशराज के तीनों बेटे देहरादून में मजदूरी करते हैं। पिता की मौत की सूचना मिलते ही वे घर के लिए रवाना हुए। पुलिस ट्रैक्टर-ट्रॉली व चालक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed