{"_id":"6ab2d250b51ce395ca0bb5ca","slug":"farmer-dies-after-being-hit-by-an-auto-rickshaw-barabanki-news-c-315-1-brp1006-180020-2026-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: ऑटो की टक्कर से किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: ऑटो की टक्कर से किसान की मौत
Wed, 23 Sep 2026 12:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Wed, 23 Sep 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
राम अवध (फाइल फोटो)
हैदरगढ़। नईसड़क-हैदरगढ़ मार्ग पर गौरा गांव के पास मंगलवार को ऑटो की चपेट में आने से बाइक सवार किसान राम अवध रावत (60) की मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी राजकला (58) घायल हो गईं। दोनों लोनीकटरा के शिवपुर गांव निवासी थे।
पुलिस के अनुसार राम अवध पत्नी के साथ असंद्रा के मंसारा गांव स्थित बेटी के घर गए थे। मंगलवार को दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। गौरा मोड़ के पास उनकी बाइक ऑटो की चपेट में आ गई। हादसे में दंपती सड़क पर गिरकर गंभीर घायल हो गए। स्थानीय लोगों के मुताबिक, अनियंत्रित बाइक इसके बाद ट्रक से भी टकराई। राहगीरों ने दोनों को सीएचसी हैदरगढ़ पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने राम अवध को मृत घोषित कर दिया। एसएचओ अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि हादसे में शामिल ऑटो की तलाश की जा रही है।